कर्क राशि वालों को आज मेहनत का मिलेगा पूरा फल, लेकिन हो सकती हैं ये समस्याएं
Last Updated:
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज यानि सोमवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लगातार काम के कारण थकान महसूस हो सकती है.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 13 जुलाई 2026, सोमवार का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और भगवान शिव को समर्पित मासिक महाशिवरात्रि व्रत का भी विशेष महत्व है. आज मृगशिरा नक्षत्र और ध्रुव योग का प्रभाव रहेगा.
ज्योतिष मान्यता के अनुसार, ध्रुव योग स्थिरता, सफलता और लंबे समय तक लाभ देने वाले कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. ऐसे में आज धैर्य और अनुशासन के साथ किए गए कार्य भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं. आज भगवान शिव की आराधना मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हो सकती है.
काम के कारण महसूस होगी थकान
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लगातार काम के कारण थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम करें, संतुलित भोजन लें और पानी की पर्याप्त मात्रा पिएं. मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, गले की तकलीफ या सिरदर्द जैसी हल्की समस्याएं हो सकती हैं. योग और ध्यान करने से मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा बनी रहेगी.
लव लाइफ कैसा रहेगा?
कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन संतुलित रहने की संभावना है. यदि किसी बात को लेकर रिश्ते में दूरी या गलतफहमी थी तो उसे बातचीत के माध्यम से दूर किया जा सकता है. अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से बचें. वहीं विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है या किसी पुराने मित्र के साथ रिश्ता आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं. रिश्तों में विश्वास और धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
नौकरी और व्यवसाय
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज ऑफिस पर व्यस्तता अधिक रह सकती है. पेंडिंग कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना भी होगी. किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से सम्मान, प्रशंसा या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. यदि आप किसी प्रमोशन या नई भूमिका की उम्मीद कर रहे हैं तो सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
वहीं व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है और रुके हुए भुगतान प्राप्त हो सकते हैं. यदि व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें. साझेदारी के मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें. नया निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा. ध्रुव योग के प्रभाव से लंबे समय की योजनाओं पर काम शुरू करना लाभदायक हो सकता है.
छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्र जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और अनुशासन का है. आज पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की समीक्षा करनी चाहिए. किसी शिक्षक या वरिष्ठ का मार्गदर्शन भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को रिसर्च, प्रोजेक्ट या प्रेजेंटेशन में सफलता मिलने के संकेत हैं. समय का सही उपयोग करें और सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय बिताने से बचें.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन परिवार और करियर दोनों के लिहाज से संतुलित रह सकता है. कामकाजी महिलाओं को कार्यालय में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. गृहिणियां घर के महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा.
यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहती हैं, तो आज उसकी योजना बना सकती हैं. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो सकता है.
कर्क राशिफल
दिशा शूल: आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक : 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज सोमवार का दिन है. ऐसे में किसी शिवमंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरे का फूल चढ़ाना और भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक करना शुभ रहेगा.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


