कर्क राशि वाले आज इस दिशा में भूलकर भी ना करें सफर, ज्योतिष से जानिए राशिफल

कर्क राशि वाले आज इस दिशा में भूलकर भी ना करें सफर, ज्योतिष से जानिए राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal: आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि शुक्रवार का दिन कर्क राशि वालों के जीवन में क्या कुछ लाने वाला है.

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन कई शुभ संयोग लेकर आया है. आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और दिनभर सौभाग्य योग का प्रभाव रहेगा, जबकि घनिष्ठा नक्षत्र का विशेष असर आपके कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा भर सकता है. आज से पंचक भी प्रारंभ हो रहे हैं. तैतिल करण के प्रभाव से योजनाओं को गति मिलेगी. वहीं प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय नए और महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे आर्थिक और सामाजिक जीवन में नए अवसर मिल सकते हैं.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए ज्योतिषीय संकेत बताते हैं कि आज मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने की संभावना है. आज आपको आय के नए स्रोत बन सकते हैं और किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के योग हैं. यदि आप किसी शुभ समाचार का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आज वह खबर मिल सकती है.

करियर और नौकरी
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. आज के दिन ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी. वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती हैं. जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. आज आपको नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ेगा और पुराने सौदों से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. यदि कहीं आपका पैसा अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं. पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए. वहीं अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और लाभदायक योजनाओं में सोच-समझकर निवेश करें.

लव लाइफ कैसा रहेगा?
कर्क राशि के प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे और एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा, वहीं अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिलने का संकेत मिल सकता है. विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें और संवाद बनाए रखें.

छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. शिक्षकों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. समय का सही उपयोग करने से सफलता की राह आसान होगी.

महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. आज आपका परिवार में सम्मान बढ़ेगा और घरेलू जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में सफलता मिलेगी. वहीं नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है. यदि कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रही हैं, तो उचित सलाह लेकर आगे बढ़ें. आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा और आराम के लिए भी समय निकालना बेहद जरूरी रहेगा.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज कर्क राशि वालों के लिए दिशा शूल पश्चिम दिशा है. कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद, नीला
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed