कन्या राशि वालों को आज होगा लाभ, जमीन-प्रॉपर्टी में निवेश के लिए बढ़िया है दिन
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 26 July 2026: आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. कहीं से अतिरिक्त धन लाभ हो सकता है या लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. यदि आप जमीन, मकान, प्लॉट या किसी अन्य संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा.
परमजीत/देवघर: कभी ग्रहों की चाल दिन को खुशियों से भर देती है, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आ जाती हैं. ऐसे में हर कोई अपने दिन की शुरुआत यह जानकर करना चाहता है कि आज का दिन उसके लिए कैसा रहने वाला है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के उपरांत द्वादशी तिथि है. आज मूल नक्षत्र और वैधृति योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा. इस ग्रह-नक्षत्रों के बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास तौर पर शुभ संकेत लेकर आया है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आने वाला है. लंबे समय से जिस अच्छे समाचार का इंतजार था वह आज मिल सकता है. परिवार या कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मन को प्रसन्न करेगी. दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा और आपके कई रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है. यदि आप कपड़ों के व्यापार से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है. व्यापार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और अच्छी बिक्री होने के योग बन रहे हैं. पुराने ग्राहकों से भी लाभ मिलने की संभावना है. कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, तो आज उसके लिए भी अच्छा समय माना जा रहा है.
प्राप्त होंगे आय के नये-नये स्रोत
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. कहीं से अतिरिक्त धन लाभ हो सकता है या लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. यदि आप जमीन, मकान, प्लॉट या किसी अन्य संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. साथ ही बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी.
सुखद रहने वाला है परिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन भी सुखद रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक, पारिवारिक या मनोरंजक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है. यह यात्रा न केवल मन को सुकून देगी, बल्कि भविष्य में भी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक तनाव भी कम रहेगा. यदि पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां चल रही थी तो उनमें राहत मिलने के संकेत हैं. नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान बनाए रखना आपके लिए और भी लाभकारी रहेगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें


