कन्या राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, करें ये उपाय

कन्या राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, करें ये उपाय

Last Updated:

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सुख-शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है. नवम भाव में स्थित बृहस्पति पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे. प्रेम जीवन में….

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, ज्येष्ठ नक्षत्र और शिव योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज वृश्चिक उपरांत धनु राशि में संचार करने वाला है. इस अनुसार आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज अध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. आज पूजा पाठ में मन लगेगा. आज घर में अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहने वाला है. आज कोई भी कार्य करेंगे तों उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज मन बेहद प्रसन्न रहेगा. दिन की शुरुआत सकरात्मक ऊर्जा के साथ होगी. व्यापार में धन निवेश करने से आगे चलकर मुनाफा हो सकता है.

संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति
आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. इससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने-फिरने या किसी खास स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नई प्रेरणा और ऊर्जा लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आप अपने लक्ष्यों को साकार करने के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. आपकी मेहनत और लगन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी, जिससे पुरस्कार या प्रशंसा मिलने की संभावना है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

परिवारिक जीवन में रहेगी शांति
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सुख-शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है. नवम भाव में स्थित बृहस्पति पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे. प्रेम जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. प्रेमी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. जो लोग नए प्रेम संबंध की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके प्रयास सफल हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.

स्वास्थ को लेकर रहें सावधान
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्यतः शुभ है, लेकिन हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. आज किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.

उपाय
आज हनुमान जी की पूजा आराधना करें. लड्डू का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें. इससे पूरा मन प्रसन्न रहेगा.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed