कन्या राशि वालों की आज कटेगी चांदी, ऑफिस से लेकर बिजनेस तक हर जगह चमकेगी किस्मत

कन्या राशि वालों की आज कटेगी चांदी, ऑफिस से लेकर बिजनेस तक हर जगह चमकेगी किस्मत

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 8 may 2026: बहुत से लोग ज्योतिष पर विश्वास करते हैं और इसी आधार पर अपना काम-धाम करते हैं. ऐसे में हम आपको कन्या राशि के जातकों के आज के दिन के बारे में बताने जा रहे हैं. तो अगर आप भी कन्या राशि के जातक हैं तो आप जान सकते हैं कि आज 8 मई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शुक्ल योग का विशेष संयोग बन रहा है. साथ ही चन्द्रमा का मकर राशि में संचार आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचित करते हुए कहा कि आज का दिन खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर रहेगा जो लंबे समय से किसी काम में सफलता का इंतजार कर रहे थे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य भी धीरे-धीरे पूरे होते नजर आएंगे. मन में उत्साह बना रहेगा और आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत होगा.

बॉस भी आज आपके कार्यों की तारीफ करेंगे
अगर आप आज किसी नये कार्य की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कारोबार करने वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी. धन लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपने कार्यों की वजह से प्रशंसा मिल सकती है. आपके बॉस और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे. आज आप जो भी जिम्मेदारी उठाएंगे उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाने में सफल रहेंगे.

छात्रों को आज मिल सकती है सफलता
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे. कुछ नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. किसी खास व्यक्ति की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के संकेत मिल सकते हैं. गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और करियर को लेकर नई दिशा प्राप्त हो सकती है.

जीवनसाथी के साथ बन सकता है यात्रा का प्लान
पारिवारिक जीवन में भी आज सुख-शांति बनी रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. यदि पैतृक संपत्ति को लेकर पहले से कोई विवाद चल रहा था तो उसमें राहत मिलने की संभावना है. आपसी बातचीत और समझदारी से पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और कहीं बाहर घूमने या यात्रा का प्लान भी बन सकता है. दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा जिससे मन खुश रहेगा.

घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है
आज मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा. लंबे समय से चल रही चिंता और परेशानी से राहत मिल सकती है. मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मक विचार आएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी शारीरिक समस्या से परेशान थे तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. घर के वातावरण में खुशी बनी रहेगी और किसी मांगलिक कार्य की योजना भी बन सकती है. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता, सम्मान, धन लाभ और खुशियों से भरा रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed