कन्या राशि वाले आज हर तरह से रहें सतर्क, कहीं न करें निवेश, फायदा पहुंचाएगा ये उपाय
Last Updated:
स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. ज्यादा चिंता करने से सिरदर्द या बेचैनी बढ़ सकती है. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखने की कोशिश करें और अनावश्यक तनाव से दूरी बनाकर रखें. पारिवारिक जीवन में भी थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. पैतृक संपत्ति या किसी घरेलू मामले को लेकर भाई-बहनों के साथ बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को….
परमजीत/देवघर: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और विषकुम्भ योग का प्रभाव रहेगा. वहीं चंद्रमा का गोचर कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में होने वाला है, जिसका असर आपके स्वभाव, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन पर साफ देखने को मिल सकता है. आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी और मानसिक उलझनों के साथ हो सकती है. जिस आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ आप सामान्य दिनों में अपने कार्य करते हैं, आज उसमें कुछ कमी महसूस हो सकती है. मन में बार-बार नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिससे किसी काम में पूरी तरह ध्यान लगाना थोड़ा कठिन रहेगा. कन्या राशि के आज के दिन के बारे में देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी ने और अधिक जानकारी दी है.
कार्य में आ सकती है बाधा
आज कई ऐसे कार्य हो सकते हैं जिन्हें आप पूरा करना चाहेंगे, लेकिन बीच में कुछ रुकावटें आने की संभावना है. किसी महत्वपूर्ण काम में देरी या अधूरापन मन को परेशान कर सकता है. इसलिए जल्दबाजी या गुस्से में कोई फैसला बिल्कुल ना लें. धैर्य और समझदारी से काम करने की जरूरत है. व्यापार और आर्थिक मामलों में भी आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. किसी को पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि धन फंसने की संभावना बन रही है. नया निवेश करने के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं माना जा रहा है. खासकर जमीन, मकान, प्रॉपर्टी या बड़े सौदों में पैसा लगाने से फिलहाल बचना ही बेहतर रहेगा.
पैतृक सम्पति को लेकर हो सकता है घरेलू विवाद
पारिवारिक जीवन में भी थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. पैतृक संपत्ति या किसी घरेलू मामले को लेकर भाई-बहनों के साथ बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को ज्यादा बढ़ाने से रिश्तों में तनाव आ सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आज कोशिश करें कि किसी भी विवाद में शांत रहकर बात करें. कई बार चुप रह जाना भी बड़ी समस्या को टाल देता है. जीवनसाथी और परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपकी उदासी और चिड़चिड़ापन घर के माहौल को थोड़ा प्रभावित कर सकता है.
स्टूडेंट्स के मन में हो सकता है भटकाव
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई में मन कम लगेगा और ध्यान बार-बार भटक सकता है. मोबाइल, दोस्तों या गलत संगति की वजह से समय बर्बाद होने की संभावना है. इसलिए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और समय का सही उपयोग करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष मेहनत करनी पड़ेगी. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर सावधानी रखने की जरूरत है. बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखेंगे. छोटी गलती भी बड़ी बन सकती है, इसलिए अपने काम को ध्यानपूर्वक पूरा करें.
आज तनाव बिल्कुल ना लें
स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकता है. ज्यादा चिंता करने से सिरदर्द या बेचैनी बढ़ सकती है. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखने की कोशिश करें और अनावश्यक तनाव से दूरी बनाकर रखें.
उपाय:
हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें. आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल मसूर दाल, गुड़ या लाल वस्त्र का दान करना लाभकारी रहेगा. कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद में पड़ने से बचें. शाम के समय पीपल के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाएगा. इससे बाधाएं कम होंगी और दिन धीरे-धीरे आपके पक्ष में होता नजर आएगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


