ऑफिस के तनाव से रहें दूर, करियर में आज सोच-समझकर उठाया बड़ा कदम दिलाएगा सफलता

ऑफिस के तनाव से रहें दूर, करियर में आज सोच-समझकर उठाया बड़ा कदम दिलाएगा सफलता

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि स्वाति नक्षत्र की एक खासियत यह भी है कि इसमें जब बारिश की बूंद सीप पर पड़ती है तो वह मोती बन जाती है. ठीक इसी तरह अगर आज आप विपरीत परिस्थितियों में खुद पर ध्यान केंद्रित करते हैं और स्वयं को विकसित करते हैं, तो यह दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है.

Mithun Rashifal 25 June: आज 25 जून यानी गुरुवार का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा यानी मिला-जुला साबित होने वाला है. आज आकाश मंडल में स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके स्वामी मायावी ग्रह राहु हैं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन स्वाति नक्षत्र का संयोग एक तरह से ‘गुरु-चांडाल योग’ जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का निर्माण करता है. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि बृहस्पति को पुरुष की जीवात्मा माना गया है और जब इस पर राहु का नकारात्मक प्रभाव होता है, तो जीव संकट में आ जाता है. हालांकि, राहत की बात यह है कि यदि इस स्थिति में दिन का योग ‘शिव’ हो, तो इसे शुभ भी माना जाता है. यही कारण है कि मिथुन राशि के जातक आज के दिन स्वभाव से वाणिज्य यानी शिव की तरह संतुलित और व्यावहारिक नजर आएंगे.

मिथुन राशि की मानसिक चिंता और ग्रहों का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज चंद्रमा गोचर करके स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है, जिसके कारण चंद्रमा राहु से दृष्ट रहेगा. इसके साथ ही सूर्य पर भी राहु की दृष्टि पहले से बनी हुई है. ग्रहों की इस चुनौतीपूर्ण स्थिति के कारण आज मिथुन राशि के जातकों में मानसिक चिंता और तनाव देखने को मिल सकता है. आज का दिन आपके लिए बेहद संवेदनशील है. यह समय आपको या तो सफलता की बुलंदियों पर ले जा सकता है या फिर सीधे नीचे गिरा सकता है. इसलिए जीवन का हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

कूटनीति से संवरेंगे मिथुन राशि वाले लोगों के कार्य
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि स्वाति नक्षत्र की एक खासियत यह भी है कि इसमें जब बारिश की बूंद सीप पर पड़ती है, तो वह मोती बन जाती है. ठीक इसी तरह अगर आज आप विपरीत परिस्थितियों में खुद पर ध्यान केंद्रित करते हैं और स्वयं को विकसित करते हैं, तो यह दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. आज के दिन आपको बेहद कूटनीतिक होकर अपने सभी कार्य करने होंगे. अगर आप कूटनीति से काम लेंगे तो नुकसान से बचे रहेंगे, लेकिन अगर दूसरों के चक्कर में पड़कर खुद को नजरअंदाज करेंगे तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य के प्रति आज रहें विशेष सावधान
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि गुरु-चांडाल योग का सीधा असर आज मिथुन राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है. इस दौरान आपको सांस या गैस से जुड़ी परेशानियां घेर सकती हैं. इसके अलावा बदलते मौसम से जनित बीमारियों के प्रति भी आपको सचेत रहने की जरूरत है. कई बार आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप अचानक कई तरह की समस्याओं और चीजों से घिर गए हैं, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.

मिथुन राशि का मूल स्वभाव और क्षमताएं
ज्योतिष आचार्य ने कहा कि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जिन्हें बुद्धि, तर्क और संचार का प्रतीक माना जाता है. इस राशि के लोग स्वभाव से तेज दिमाग, जिज्ञासु और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. इन्हें नई चीजें सीखना और लोगों से जुड़ना बेहद पसंद होता है. अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल के कारण ये लेखन, मीडिया और व्यापार जैसे क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल करने में सक्षम होते हैं. आज के दिन अपनी इसी बौद्धिक क्षमता का सही इस्तेमाल करके आप आने वाले संकटों को आसानी से पार कर सकते हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed