इस रंग के कपड़े और ये नंबर आज वृषभ राशि वालों के लिए लकी! ज्योतिष ने क्या कहा?

इस रंग के कपड़े और ये नंबर आज वृषभ राशि वालों के लिए लकी! ज्योतिष ने क्या कहा?

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: कहते हैं कि वृषभ राशि के जातक बेहद सरल स्वभाव के होते हैं. ऐसे लोग व्यवहारिक होते हैं और हर किसी से सहज ही मेल-जोल कर लेते हैं. आइए आज जानते हैं कि मंगलवार का दिन इन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है और इन्हें आज किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मृगषिरा नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं सूर्य आज मेष राशि में मौजूद हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक बेहद सरल स्वभाव के होते हैं. ऐसे लोग व्यवहारिक होते हैं और हर किसी से सहज ही मेलजोल कर लेते हैं. इन्हें अपने जीवन में यदि सफलता हासिल करनी है तो इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा.

फंस सकता है पैसा
वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज पहले से बिगड़ सकती है. आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूर बरतें. आज आप अपने किसी जानने वाले या जरूरतमंद को पैसा उधार न दें. वहीं जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन भी मिलाजुला होगा. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में खुले मन से काम कर पाएंगे. आज हर कदम पर आपको आपके बॉस का सहयोग भी मिलेगा.

शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट से पहले सलाह
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इससे पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत है.

लव लाइफ होगा जबरदस्त
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ में आज जबरदस्त होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज उन्हें नया पार्टनर भी मिल सकता है. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप छोटा ही सही अपने पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.

हनुमान जी की करें पूजा आराधना
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना करें. आज आप 5 बार यदि हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे आपके जीवन के संकट दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed