इस मंत्र का करें जाप, मिलेगा रुका धन…जानिए मेष वालों का पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal Today 28 July : मेष राशि कार्यों में आज प्रगति होगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:54 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. बुध का प्रभाव आपकी वाणी और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएगा. अविवाहित जातकों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. रिश्ते में खुलकर संवाद करने से गलतफहमियां दूर होंगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal Today 28 July/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक नजरिए से बेहतरीन रहने वाला है. धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे. कार्यों में प्रगति होगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. नक्षत्र मूल, करण तैतिल और कौलव है. पक्ष व्यतीपात है. आज सूर्योदय 5 बजकर 39 मिनट पर और सूर्यास्त 7 बजकर 15 मिनट पर होगा. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे. आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12:54 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिर काल तक अच्छा फल प्रदान करता है. अशुभ मुहूर्त राहुकाल 7:21 मिनट से लेकर 9:03 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य न करें. आज दिशाशूल पूर्व में रहेगा.
यात्राएं बनाएंगी दिन
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शरीर में उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी. अधिक भागदौड़ के कारण कंधों में या गर्दन में हल्का दर्द हो सकता है. पानी की कमी न होने दें, पर्याप्त मात्रा में और आराम से पानी पिएं. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. जीवन साथी के साथ किसी छोटी यात्रा या भविष्य की योजना बन सकती है. अविवाहित जातकों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. रिश्ते में खुलकर संवाद करने से गलतफहमियां दूर होंगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. परिवार में प्रसन्नता व उत्साह का वातावरण बना रहेगा. किसी शुभ समाचार से घर में सुख-खुशी का माहौल बनेगा. परिवार के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है.
इनके लिए प्रबल संभावना
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में नए ग्राहक और नए संपर्क बन सकते हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. खर्च और बचत के बीच में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और साहस की प्रशंसा होगी. नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट मिल सकता है. व्यापारियों को नई साझेदारियां और लाभदायक सौदे मिलने के योग हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. राजनीति, प्रशासन, मीडिया, कानून, सेल्स और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी.
गणेश जी को अर्पित करें ये चीज
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 3 और भगयांक 5 रहेगा. शुभ रंग हरा और शुभ दिशा पूर्व व उत्तर होगी. आज गणपति को दूर्वा और मोदक अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी विद्यार्थी को पुस्तक, पेन या हरी मूंग की दाल दान करने से आपका दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें


