इन तिथियों पर जन्मे लोग होते हैं बहुत ज्यादा जिद्दी, पार्टनर को खुश रखने में नहीं छोड़ते कोई कसर

इन तिथियों पर जन्मे लोग होते हैं बहुत ज्यादा जिद्दी, पार्टनर को खुश रखने में नहीं छोड़ते कोई कसर

Last Updated:

Mulank 4 Personality जन्मतिथि के आधार पर आप अपना मूलांक जान सकते हैं और मूलांक के माध्यम से आप ना सिर्फ अपना बल्कि सामने वाले व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. आज हम आपको उन मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ज्यादा जिद्दी होते हैं, हालांकि इनका जिद्दी होना कुछ मामलों में अच्छा और कुछ मामलों में बेकार. आइए जानते हैं किन तिथियों को जन्मे लोग होते हैं जिद्दी…

Mulank 4 Numerology Characteristics: अंक ज्योतिष में बताया गया है कि आप जन्मतिथि के आधार पर सामने वाले का मूलांक जान सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपका जन्म किसी भी माह की 28 तारीख को हुआ है, तो (2+8=10) और फिर (1+0=1) यानी 1 आपका मूलांक होगा. मूलांक से आप सामने वाले व्यक्ति की मानसिक प्रकृति, व्यवहार, पसंद-नापसंद, मित्रता, विवाह, इच्छाएं के बारे में आसानी से जान सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे मूलांक 4 वालों के बारे में. अंक ज्योतिष में कहा जाता है कि जिन लोगों का मूलांक 4 होता है, वे लोग बहुत जिद्दी और अड़ियल स्वभाव के होते हैं. इन्हें समझना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि ये अपनी बात पर हमेशा अड़े रहते हैं और अक्सर किसी की सुनते नहीं.

मूलांक 4 वालों का स्वभाव – अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. इनका स्वामी ग्रह राहु होता है और इसका असर इनके व्यक्तित्व पर साफ दिखाई देता है. राहु का प्रभाव इन्हें जिद्दी और मजबूत बनाता है. जब ये किसी चीज पर ध्यान केंद्रित कर लेते हैं या किसी लक्ष्य को पाने का मन बना लेते हैं, तो उसे पूरा किए बिना ये लोग चैन से नहीं बैठते. अपनी राय और अपनी पसंद मनवाने में ये हमेशा आगे रहते हैं.

मूलांक 4 वालों के रिश्ते – मूलांक 4 वाले लोग सिर्फ जिद्दी ही नहीं, भावुक भी होते हैं. इनका दिल बहुत बड़ा होता है और यह अपनी भावनाओं में पूरी तरह डूबे रहते हैं. इसलिए इनकी लव लाइफ आमतौर पर काफी अच्छी होती है. यह अपने पार्टनर के प्रति पूरी ईमानदारी और वफादारी दिखाते हैं. पार्टनर को खुश रखने में यह कोई कसर नहीं छोड़ते, हालांकि छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाना और भावनाओं में जल्दी बह जाना कभी-कभी इनके रिश्तों में मुश्किलें भी खड़ी कर देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 4 वालों का व्यक्तित्व – मूलांक 4 वाले लोग साहसी और खुशमिजाज भी होते हैं. जोखिम लेने से डरते नहीं हैं और हर चुनौती का सामना हिम्मत और जज्बे के साथ करते हैं. दोस्ती के मामले में ये लोग थोड़े चुनिंदा होते हैं. इनके बहुत दोस्त नहीं होते, लेकिन जो दोस्त होते हैं, उनके लिए यह किसी भी हद तक जा सकते हैं. दोस्तों की मदद करना और किसी को भी मुश्किल समय में अकेला न छोड़ना इनका स्वभाव है.

अपनी बात मनवा लेंगे मूलांक 4 वाले – मूलांक 4 वाले लोगों को समझना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जो इनके करीब होते हैं, वे इनके भरोसे और प्यार को समझते हैं. अगर आप इनके स्वभाव को समझ लें और इनके जिद को प्यार और समझदारी से संभालें, तो इनके साथ रिश्ते बेहद खूबसूरत और लंबे समय तक टिकते हैं. मूलांक 4 वाले काफी जिद्दी होते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वे बुरे होते हैं, बस इन्हें लगता है कि इनकी सोच ही सबसे सही है. अगर आप इनके सामने अपनी राय रखेंगे, तो ये उसे नजरअंदाज कर देंगे या धीरे-धीरे अपनी बात मनवा लेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

बहुत जिद्दी होते हैं इस मूलांक के लोग, पार्टनर के प्रति होते हैं ईमानदार

Source link

Previous post

Weekly Lucky Tarot Horoscope : शुक्र और बुध ग्रह के गोचर से इस सप्ताह धनु समेत 5 राशियों को मिलेगा धन व सुख-संपत्ति का लाभ, नौकरी करने वालों के लिए अच्छे अवसर

Next post

Aaj Ka Tarot Rashifal: सिंह के लिए लीडरशिप का मौका, कन्या की बढ़ेगी दुश्मनी, वृश्चिक पर लगेंगे आरोप, मकर रहेंगे कन्फ्यूज! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

You May Have Missed