आज 3 राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी, 2 राशि वालों के बिगड़ेंगे रिश्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल
Today Horoscope 5 June 2026: आज 5 जून 2026 है है और दिन शुक्रवार है. आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि विद्यमान रहेगी और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो अनुशासन, ज्ञान और लक्ष्य प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है. यूपी के कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशियों के लिए आज करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर बन सकते हैं. वहीं कुछ जातकों को धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी. पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और संबंधों में भी ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा. आज का राशिफल आपको दिनभर की संभावनाओं, चुनौतियों और शुभ अवसरों के बारे में मार्गदर्शन देगा, जिससे आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकें. चलिए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और शुक्रवार के ज्योतिष उपाय, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत.
मेष राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. कार्यक्षेत्र में चल रहे संघर्ष में कमी आएगी. आपके काम को आज प्रशंसा मिलेगी. जो लोग आज अपने करियर में कुछ नई शुरुआत, नए इंटरव्यू के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें भी भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापारिक वर्ग को अपने काम को बढ़ने का भरपूर मौका मिलेगा. प्रतिस्पर्धा के चलते कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, रिश्तों में सहजता रहेगी और लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा. भाग्य का साथ 76% है. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशिफल
आज कामों को सहजता से कर पाएंगे. कार्य क्षेत्र में विस्तार और नए अवसरों की तलाश रहेगी. संतुष्टि के लिए कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. व्यापारिक वर्ग को धन लाभ रहेगा, लेकिन कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं. आज निवेश कर सकते हैं. प्रभावशाली वाणी के चलते नए संपर्क बनेंगे जो दूरगामी लाभ को सुनिश्चित कर सकते हैं. आज खर्च भी अधिक रहेगा, पारिवारिक रिश्तों में सुधार और घूमने फिरने का माहौल बन सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 66% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशिफल
आज का दिन कुछ नए परिवेश में काम करने को बाध्य कर सकता है. खासकर जो लोग जॉब में हैं, वे उच्च मनोबल और दूरदृष्टि से काम करें. बदलाव या नई शुरुआत सोच-समझकर करें और जोखिम उठाने से बचें. व्यापार गतिशील रहेगा, लेकिन निवेश को लेकर कुछ अच्छे संकेत नहीं दिख रहे हैं. इसलिए आज इस कार्य को टालें. पारिवारिक रिश्तों में पारदर्शिता के चलते संबंध सुधरेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा. भाग्य का साथ 52% है. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशिफल
आज का दिन गतिशील रहेगा और कई कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. जॉब को लेकर सकारात्मक सोच बनेगी और सहकर्मियों का सहयोग रहेगा. व्यापारिक वर्ग के लिए भी दिन अनुकूल है. धन लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं. निवेश सार्थक रहेंगे. लंबे समय से चला आ रहा कोई तनाव भी खत्म होता दिख रहा है और यात्राओं के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन को लेकर आज कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकता है. समय के अभाव के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है. मिल रहे अवसरों को हाथ से न जाने दें और सजगता से कार्य करें. भाग्य का साथ 82% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह राशिफल
आपके ज्ञान और व्यक्तित्व के प्रभाव के कारण दिन में आ रही चुनौतियों को आप सफलतापूर्वक निभा पाएंगे. आपका संयम और धैर्य आज विरोधियों पर भारी पड़ेगा. जॉब हो या व्यापार, दोनों में गतिशीलता रहेगी और काम बनेंगे. हालांकि आज लाभ के अनुपात में कुछ कमी रह सकती है, लेकिन दूरगामी परिणाम अच्छे रहेंगे. पार्टनरशिप को लेकर आज सजग रहें. स्वास्थ्य भी मध्यम दिख रहा है. रिश्तों में सहजता रहेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. भाग्य का साथ 59% है. आज सूर्य देव को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशिफल
आज आपकी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय मिलेगा. कई जिम्मेदारियों को एक साथ निभा पाएंगे. नई जॉब और इंटरव्यू के लिए दिन अच्छा है, बस खर्चे पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थितियां हैं और व्यापारिक गतिविधि तेज रहेगी. लाभ और निवेश के लिए दिन अनुकूल है. संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है. भाग्य का साथ 68% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला राशिफल
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. आत्मिक संतोष आपके काम करने के उत्साह को और बढ़ाएगा. बेवजह किसी विवाद में उलझने से बचें. दिन की सकारात्मकता का प्रयोग कार्यक्षेत्र में करें. जॉब सामान्य से बेहतर रहेगी, व्यापारिक गतिविधियां बनी रहेंगी. पुराना रोग परेशान कर सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. रिश्ते सामान्य रहेंगे. भाग्य का साथ 76% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक राशिफल
आज भागदौड़ भरा दिन रह सकता है. अचानक से कार्यभार बढ़ने से अधिक मेहनत और थकान की स्थितियां बन सकती हैं. आप अपनी सूझबूझ और कार्यकुशलता से सभी कामों को समय पर पूरा कर पाएंगे. जॉब के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा. छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. व्यापारिक वर्ग अधिक प्रयास और एकाग्रता से किए गए कामों में सफल रहेंगे. भाग्य का साथ 68% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. आर्थिक पक्ष को लेकर बीते समय से चली आ रही दिक्कतें आज सुधरती दिखेंगी. निवेश और धन लाभ की स्थितियां रहेंगी. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें आगे बढ़ने और प्रमोशन के रास्ते मिलेंगे. व्यापारिक वर्ग कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं, खासकर व्यापार के विस्तार को लेकर. रिश्तों में सुधार रहेगा. कार्यक्षेत्र हो या परिवार, वाणी की मधुरता पर विशेष ध्यान दें, वरना विवादों से घिर सकते हैं. भाग्य का साथ 58% है. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर राशिफल
आज का दिन गतिशील रहेगा. कुछ नई सृजनात्मक सोच को लेकर आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी. आधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा. छोटी-छोटी बातों में तनाव लेने से बचें. व्यापारिक वर्ग को आज सजगता से कार्य करने की आवश्यकता है. भ्रम की स्थिति बन सकती है और इसके कारण कोई निर्णय गलत हो सकता है. इसलिए सजग रहें. सामाजिक कार्यों से भी आज जुड़ेंगे और पारिवारिक रिश्तों में सहजता बढ़ेगी. स्वास्थ्य भी अनुकूल दिख रहा है. भाग्य का साथ 77% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. कार्यों में आ रही अड़चन आज दूर होगी. बस आलस्य बढ़ सकता है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है. जॉब सामान्य से बेहतर रहेगी. व्यापारिक वर्ग भी आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासरत रहेगा. नई योजनाएं और प्रोजेक्ट पर काम करना आसान होगा. भाग्य का साथ 62% है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशिफल
आज का दिन उत्तम रहेगा. सोचे हुए कार्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग रहेगा, लेकिन उच्च महत्वाकांक्षाओं के चलते संतुष्टि नहीं रहेगी. आगे बढ़ने की ललक आपको उत्साहित रखेगी. जॉब में परिवर्तन हो सकता है. नई योजनाओं के तहत काम करना पड़ सकता है. व्यापारिक वर्ग भी पार्टनरशिप में अपने काम के विस्तार के बारे में सोच सकते हैं. रिश्तों में भावुकता रहेगी, जिसके चलते संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 60% है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


