आज से अमरनाथ यात्रा शुरू, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें मुहूर्त, राहु
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 July 2026: आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हुआ है, जो 28 अगस्त तक चलेगा. अमरनाथ यात्रा दो मुख्य मार्गों पहलगाम और बालटाल के रास्ते होती है. आज शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग अनुसार, आज के दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, श्रवण नक्षत्र, विष्टि करण, विष्कम्भ योग, पश्चिम का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. सर्वार्थ सिद्धि योग 05:28 ए एम से है, वहीं 05:28 ए एम से 11:20 ए एम तक है, जिसका वास पाताल में है. इसका धरती पर अशुभ प्रभाव नहीं होगा. देर रात 12:48 ए एम से पंचक लगेगा, जो 5 दिनों तक रहेगा.
आज शुक्रवार व्रत में दिनभर फलाहार पर रहें. सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करें. उनको खीर या दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं. श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और शुक्रवार व्रत कथा सुनें. प्रचूर धन और संपत्ति की प्राप्ति के लिए श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. यदि कुंडली में शुक्र दोष है तो दूध, सफेद वस्त्र, इत्र आदि का दान करें. पंचांग से जानें दिनभर के मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 जुलाई 2026
आज की तिथि- तृतीया – 11:20 ए एम तक, फिर चतुर्थी
आज का नक्षत्र- श्रवण – 11:46 ए एम तक, उसके बाद धनिष्ठा
आज का करण- विष्टि – 11:20 ए एम तक, बव – 12:03 ए एम, जुलाई 04 तक, फिर बालव
आज का योग- विष्कम्भ – 05:00 पी एम तक, फिर प्रीति
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मकर- 12:48 ए एम, जुलाई 04 तक, उसके बाद कुंभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:28 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 09:53 पी एम
चन्द्रास्त- 08:07 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:47 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:28 ए एम से 11:46 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम, जुलाई 04 से 12:46 ए एम, जुलाई 04
अमृत काल: 02:29 ए एम, जुलाई 04 से 04:12 ए एम, जुलाई 04
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 05:28 ए एम से 07:12 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:12 ए एम से 08:56 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:56 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:25 पी एम से 02:10 पी एम
चर-सामान्य: 05:39 पी एम से 07:23 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:54 पी एम से 11:10 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:26 ए एम से 01:41 ए एम, जुलाई 04
अमृत-सर्वोत्तम: 01:41 ए एम से 02:57 ए एम, जुलाई 04
चर-सामान्य: 02:57 ए एम से 04:12 ए एम, जुलाई 04
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:12 ए एम से 08:56 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:15 ए एम से 09:10 ए एम, 12:53 पी एम से 01:49 पी एम
राहुकाल- 10:41 ए एम से 12:25 पी एम
यमगण्ड- 03:54 पी एम से 05:39 पी एम
भद्रा- 05:28 ए एम से 11:20 ए एम
भद्रा का वास- पाताल में
पंचक: 12:48 ए एम, जुलाई 04 से 05:28 ए एम, जुलाई 04
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
क्रीड़ा में – 11:20 ए एम तक, फिर कैलाश पर.


