आज सुबह 9 बजे से कर्क राशि वाले रहें सावधान, कोई भी शुभ काम करने से बचें

आज सुबह 9 बजे से कर्क राशि वाले रहें सावधान, कोई भी शुभ काम करने से बचें

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कर्म प्रधान रहने वाला है, पिछले कुछ समय से जिस कार्य में आप लगातार मेहनत कर रहे थे, उसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि कर्क राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों से भरपूर रहने वाला है. आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. दिनभर शतभिषा नक्षत्र और शोभन योग का प्रभाव रहेगा, जबकि वणिज करण भी शुभ परिणाम देने वाला माना गया है. हालांकि सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस अवधि में किसी नए या मांगलिक कार्य की शुरुआत करने से बचें. चंद्रमा आज कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे आपकी सोच में परिपक्वता आएगी और कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिल सकती है.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कर्म प्रधान रहने वाला है. पिछले कुछ समय से जिस कार्य में आप लगातार मेहनत कर रहे थे, उसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा. यदि किसी महत्वपूर्ण योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं तो उसमें अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है. आज आपको परिवार का सहयोग आपके मनोबल को और मजबूत बनाएगा.

लव लाइफ: रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो साथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा. आज पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और एक-दूसरे के प्रति विश्वास मजबूत होगा. अविवाहित जातकों के लिए किसी नए रिश्ते की शुरुआत या विवाह संबंधी सकारात्मक चर्चा होने के संकेत हैं. वहीं आज जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा.

नई जिम्मेदारियां दिला सकती हैं पहचान
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी. अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे और नई जिम्मेदारियां भी आज आपको मिल सकती हैं. व्यवसाय करने वाले जातकों को नए ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है. किसी नई योजना या निवेश पर विचार कर सकते हैं, लेकिन राहुकाल के समय बड़े आर्थिक निर्णय लेने से बचें. साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना लाभदायक रहेगा.

एकाग्रता दिलाएगी सफलता
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. आज शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी. यदि किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता के अच्छे संकेत मिल रहे हैं.

महिलाओं के लिए दिन: आत्मविश्वास और सम्मान में होगी वृद्धि
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. घर और कार्यक्षेत्र के बीच अच्छा संतुलन बना पाएंगी. परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा और किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. वहीं कामकाजी महिलाओं को नई जिम्मेदारी या सम्मान मिलने की संभावना है. आज गृहिणियां घर की व्यवस्था और पारिवारिक माहौल को बेहतर बनाने में सफल रहेंगी.

स्वास्थ्य और शुभ सलाह
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों का आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बदलते मौसम के कारण खानपान पर विशेष ध्यान दें. आज पर्याप्त पानी पिएं और नियमित दिनचर्या अपनाएं. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान, प्राणायाम या शिव मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. राहुकाल के समय नए कार्य शुरू करने से बचें और भगवान शिव की पूजा करने से दिन और अधिक शुभ हो सकता है.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है. कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना बेहतर होगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला, गहरा भूरा
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज भगवान शनिदेव की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा. आज किसी शनि मंदिर में काल वस्त्र, काली दाल, सरसों का तेल और द्रव्य का दान करना फलदायक रहेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed