आज वरदा चतुर्थी व्रत, गणेश पूजा, मुहूर्त, चंद्र दर्शन वर्जित, जानें भद्रा, राहुकाल,दिशाशूल

आज वरदा चतुर्थी व्रत, गणेश पूजा, मुहूर्त, चंद्र दर्शन वर्जित, जानें भद्रा, राहुकाल,दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 May 2026: आज रवि योग में वरदा चतुर्थी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. पंचांग अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल चतुर्थी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, विष्टि करण, शूल योग, उत्तर का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. रवि योग सुबह में 05:28 ए एम से 06:11 ए एम तक है, इसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होने से सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. वहीं भद्रा का प्रारंभ 05:28 ए एम से लगेगी, जो 11:06 ए एम तक रहेगी. इसका वास स्वर्ग में है, तो इसका कोई अशुभ प्रभाव धरती पर नहीं होगा. आप अपने शुभ कार्य कर सकते हैं. वरदा चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त 10:35 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है. आज के दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं करते हैं क्योंकि ऐसा करने से झूठा कलंक लगता है.

आज सुबह में स्नान के बाद वरदा चतुर्थी व्रत और गणेश पूजा का संकल्प करें. उसके बाद शुभ मुहूर्त में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. उनको पंचामृत, फूल, माला, अक्षत्, हल्दी, धूप, दीप आदि अर्पित करें. दूर्वा, सिंदूर और मोदक चढ़ाएं. चाहें तो मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं. वरदा चतुर्थी व्रत की कथा सुनें और अंत में गणेश जी की आरती करें. पूरे दिन चंद्रमा न देखें. अगले दिन सुबह में सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. गणेश जी की कृपा से आपकी शुभ मनोकामनाएं पूरी होंगी. आज बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें. हरा चारा, हरी मूंग, हरे फल, हरे रंग के कपड़े, कांसा, गणेश चालीसा आदि का दान करें. इससे बुध ग्रह मजबूत होगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 मई 2026

आज की तिथि- चतुर्थी – 11:06 ए एम तक, उसके बाद पंचमी
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 06:11 ए एम तक, पुनर्वसु – 04:12 ए एम, मई 21 तक, फिर पुष्य
आज का करण- विष्टि – 11:06 ए एम तक, बव – 09:42 पी एम तक, उसके बाद बालव
आज का योग- शूल – 02:10 पी एम तक, फिर गंड
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मिथुन – 10:38 पी एम तक, फिर कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:28 ए एम
सूर्यास्त- 07:08 पी एम
चन्द्रोदय- 08:43 ए एम
चन्द्रास्त- 11:08 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:46 ए एम
रवि योग: 05:28 ए एम से 06:11 ए एम, 04:12 ए एम, 21 मई से 05:27 ए एम, 21 मई
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:29 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, 21 मई
अमृत काल: 02:00 ए एम, मई 21 से 03:28 ए एम, 21 मई

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:28 ए एम से 07:10 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:10 ए एम से 08:53 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:35 ए एम से 12:18 पी एम
चर-सामान्य: 03:43 पी एम से 05:25 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:25 पी एम से 07:08 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:25 पी एम से 09:43 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:43 पी एम से 11:00 पी एम
चर-सामान्य: 11:00 पी एम से 12:18 ए एम, मई 21
लाभ-उन्नति: 02:52 ए एम से 04:10 ए एम, मई 21

आज के अशुभ समय

भद्रा- 05:28 ए एम से 11:06 ए एम
भद्रा का वास- स्वर्ग में
यमगण्ड- 07:10 ए एम से 08:53 ए एम
राहुकाल- 12:18 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक काल- 10:35 ए एम से 12:18 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:50 ए एम से 12:45 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

क्रीड़ा में – 11:06 ए एम तक, कैलाश पर.

Source link

You May Have Missed