आज महाशिवरात्रि की रात करें धतूरे का उपाय, मंद चल रहे बिजनेस में आ जाएगी तेजी! जानें समय

आज महाशिवरात्रि की रात करें धतूरे का उपाय, मंद चल रहे बिजनेस में आ जाएगी तेजी! जानें समय

Last Updated:

Maha Shivratri Datura Upay: आज महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के रोग, दोष, कष्ट आदि मिट जाते हैं. यदि किसी व्यक्ति का बिजनेस मंद गति से चल रहा है, उसमें मुनाफा नहीं हो रहा है तो आपको आज मह…और पढ़ें

महाशिवरात्रि पर धतूरे का उपाय 2025.

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि पर धतूरे का उपाय व्यापार में लाभकारी है.
  • रात 12 बजे शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं.
  • धतूरा दुकान में बांधने से व्यापार में उन्नति होगी.

महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज है. आज महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के रोग, दोष, कष्ट आदि मिट जाते हैं. भगवान भोलेनाथ की कृपा से व्यक्ति के सभी संकट मिटते हैं और उनके आशीर्वाद से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवान शिव की पूजा में धतूरा महत्वपूर्ण पूजन सामग्री में आता है. कहा जाता है कि बेलपत्र के साथ धतूरा अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं. महाशिवरात्रि के अवसर पर धतूरे का उपाय बहुत लाभकारी माना गया है. यदि किसी व्यक्ति का बिजनेस मंद गति से चल रहा है, उसमें मुनाफा नहीं हो रहा है तो आपको आज महाशिवरात्रि की रात धतूरे का उपाय करना चाहिए. इस उपाय से आपको चमत्कारी लाभ हो सकते हैं.

बिजनेस में उन्नति के लिए महाउपाय
शिव पुराण की कथा कहने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने बिजनेस में उन्नति के लिए महाशिवरात्रि धतूरे का उपाय बताया है. उनका कहना है कि इस उपाय को करने से व्यापार अच्छा चलने लगता है. महाशिवरात्रि की रात में आप किसी शिव मंदिर में जाकर एक धतूरा​ शिवलिंग पर चढ़ा दें. फिर बाहर आकर कम से कम आधे घंटे प्रतीक्षा करें. उस दौरान श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करें.

घर में लक्ष्मी नहीं टिकती हैं, व्यापार नहीं चल रहा है तो आप उस धतूरे को आधे घंटे बाद उठाकर लाएं. उसे एक लाल कपड़े में बांध दें. फिर उसे अपनी दुकान या बिजनेस स्थान पर लाकर बांध दें. इस उपाय को करने से शिव कृपा प्राप्त होगी और आपका व्यापार मुनाफे में चलने लगेगा.

ये भी पढ़ें: आज है महाशिवरात्रि, लगेगी पाताल की भद्रा, जानें रात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त, पंचक, राहुकाल, दिशाशूल

धतूरा उपाय का समय क्या है?
धतूरे का यह उपाय आपको महाशिवरात्रि को रात 12 बजे करना है. 12 बजे से 12:30 बजे तक धतूरे को शिवलिंग पर रहने दें. उसके बाद उसे लाकर अपनी दुकान में बांध दें. उस धतूरे को आप 12:30 बजे से सुबह 4 बजे के बीच कभी भी बांध सकते हैं. इस उपाय को आप महाशिवरात्रि के अलावा मासिक शिवरात्रि को भी कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि पर निशिता पूजा मुहूर्त 2025
आज की महाशिवरात्रि की निशिता पूजा का मुहूर्त देर रात 12:09 बजे से 12:59 बजे तक है. इस समय में आप धतूरा शिवलिंग पर अर्पित कर दें. उसके बाद उपाय करें.

ये भी पढ़ें: आज महाशिवरात्रि पर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा पूजा का संपूर्ण फल, शिकारी चित्रभानु जैसी पाएंगे शिव कृपा!

मनोकामना पूर्ति का उपाय
महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने मनोकामना पूर्ति के लिए एक महाउपाय है. इस दिन आप एक काली मिर्च और काले तिल के 7 दाने लेकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें. भगवान शिव से अपनी मनोकामना कह दें. शिव कृपा से आपकी वह मनोकामना पूर्ण हो जाएगी. महाशिवरात्रि के अलावा हर माह में शिवरात्रि आती है, उस दिन भी आप यह उपाय कर सकते हैं.

गृह क्लेश मुक्ति का उपाय
यदि आपके घर में गृ​ह क्लेश है, भाई का भाई से झगड़ा है, सास और बहू में झगड़ा होता है, तो आप महाशिवरात्रि या शिवरात्रि पर गेंहू की 7 बाली लेकर भगवान शिव को अर्पित कर दीजिए. इस दौरान आपको अपना नाम और गोत्र बोलना होगा. इस उपाय से गृह क्लेश दूर हो जाएगा.

homedharm

आज महाशिवरात्रि की रात करें धतूरे का उपाय, मंद चल रहे बिजनेस में आ जाएगी तेजी!

Source link

Previous post

आज महाशिवरात्रि पर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा पूजा का संपूर्ण फल, शिकारी चित्रभानु जैसी पाएंगे शिव कृपा!

Next post

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान आज, जानें किस समय तक लगा सकते हैं गंगा में डुबकी, नोट करें सही समय

You May Have Missed