आज भड़ली नवमी, बुधवार व्रत, रवि योग, पंचांग से जानें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
आज भड़ली नवमी, बुधवार व्रत, रवि योग, पंचांग से जानें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
Last Updated:
Aaj Ka Panchang 22 July 2026: आज भड़ली नवमी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. भड़ली नवमी पर पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है. लेकिन इस समय गुरु अस्त हैं, इसलिए कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा. पंचांग अनुसार, आज आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, बालव करण, साध्य योग बना है. रवि योग आज रात से कल सुबह तक है. आज उत्तर में यात्रा न करें क्योंकि उत्तर का दिशाशूल है.
आज का पंचांग, 22 जुलाई 2026. (Photo: AI)
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 July 2026: आज भड़ली नवमी है, इसके साथ बुधवार व्रत और गणेश पूजा का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, बालव करण, साध्य योग,उत्तर का दिशाशूल और तुला राशि का चंद्रमा है. रवि योग रात में 11:03 पी एम से बनेगा, जो कल सुबह तक है. भड़ली नवमी अक्षय तृतीया के समान होती है, इस दिन पूरे समय अबूझ मुहूर्त होता है. कोई भी शुभ कार्य करने के लिए आज पंचांग देखने की जरूरत नहीं होती है. हालांकि इस समय गुरु अस्त हैं, तो भड़ली नवमी पर आप गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्य नहीं कर सकते हैं. भड़ली नवमी में माता पार्वती की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है, वहीं वैष्णव लोग श्रीहरि विष्णु की पूजा करते हैं.
आज बुधवार व्रत में गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक करें. उनको मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. गणपति कृपा के लिए दूर्वा अर्पित करें और उनके बीज मंत्र वाले मनोकामना पूर्ति मंत्र ओम गं गणपतये नमो नम: का जाप करें. पूजा के समय गणेश चालीसा पढ़ें और बुधवार व्रत कथा सुनें. फिर आरती उतारें. गणेश जी से कार्यों में सफलता के लिए आशीर्वाद लें. आज हरे रंग की रूमाल अपनी जेब में रखें. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आज आप अपने ननिहाल पक्ष, मौसी, बहन और बुआ को खुश रखें. विस्तार से जानें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 जुलाई 2026
- आज की तिथि- नवमी – पूर्ण रात्रि तक
- आज का नक्षत्र- स्वाति – 11:03 पी एम तक, फिर विशाखा
- आज का करण- बालव – 06:06 पी एम तक, उसके बाद कौलव – पूर्ण रात्रि तक
- आज का योग- साध्य – 06:42 पी एम तक, फिर शुभ
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- बुधवार
- चंद्र राशि- तुला
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:37 ए एम
सूर्यास्त- 07:18 पी एम
चन्द्रोदय- 01:31 पी एम
चन्द्रास्त- 12:09 ए एम, जुलाई 23
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:14 ए एम से 04:56 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
- अमृत काल: 01:26 पी एम से 03:11 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
- रवि योग: 11:03 पी एम से 05:37 ए एम, जुलाई 23
- निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जुलाई 23 से 12:48 ए एम, जुलाई 23
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:37 ए एम से 07:19 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:19 ए एम से 09:02 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:45 ए एम से 12:27 पी एम
चर-सामान्य: 03:53 पी एम से 05:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:35 पी एम से 07:18 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:35 पी एम से 09:53 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:53 पी एम से 11:10 पी एम
चर-सामान्य: 11:10 पी एम से 12:28 ए एम, जुलाई 23
लाभ-उन्नति: 03:03 ए एम से 04:20 ए एम, जुलाई 23
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 07:19 ए एम से 09:02 ए एम
- गुलिक काल- 10:45 ए एम से 12:27 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
- राहुकाल- 12:27 पी एम से 02:10 पी एम
- दिशाशूल- उत्तर
शिववास
गौरी के साथ.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


