आज बन रहा है 'सौभाग्य योग', संभलकर बोलें… मुंह से निकली बात हो सकती है सच!
Last Updated:
Mithun Rashifal 31 July: आज 31 जुलाई को मिथुन राशि वालों के लिए ‘सौभाग्य योग’ बन रहा है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, बुध गोचर और ग्रहों के दुर्लभ संयोग से मुंह से निकली बात सच हो सकती है. जानें राशिफल…
Mithun Rashifal 31 July: आज यानी 31 जुलाई शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि आज ‘सौभाग्य योग’ का निर्माण हो रहा है. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस योग के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को भाग्यवश हर कार्य में सफलता और शुभ परिणाम मिलेंगे. इस दौरान जातक जो भी काम करेंगे, उन्हें अपनी मेहनत और किस्मत के बल पर उत्तम फल प्राप्त होगा.
बुध के गोचर का असर: मुंह से निकली बात होगी सच
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि वर्तमान समय में बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और कन्या राशि को अपनी शक्ति प्रदान कर उच्च के हो रहे हैं. इस ज्योतिषीय स्थिति के कारण एक विशेष संयोग बन रहा है जहां व्यक्ति के मुंह से निकली बात सच हो सकती है. इसलिए मिथुन जातकों को सलाह दी जाती है कि आज बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने से बचें. इसके अलावा इस शुभ योग में जन्म लेने वाले बच्चे न सिर्फ बेहद भाग्यशाली होंगे बल्कि उनके जीवन में कई हैरान कर देने वाली घटनाएं भी घटेंगी.
सूर्य-बृहस्पति का लाभ और ग्रहों का दुर्लभ संयोग
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि इस समय सूर्य और बृहस्पति ग्रह लाभ स्थान पर विराजमान हैं क्योंकि बृहस्पति का सीधा संबंध मानव जाति और वनस्पति जगत से है इसलिए इसका प्रभाव व्यापक स्तर पर देखने को मिलेगा. इसके साथ ही सूर्य, बृहस्पति और शनि तीनों ग्रह एक साथ एक ही मूल त्रिकोण में स्थित हैं. उन्होंने कहा है कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बृहस्पति और शनि का यह संयोग पूर्व जन्म के श्राप की ओर इशारा करता है जिसके कारण वर्तमान में असम और गुजरात में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पूरी मानव जाति कष्ट झेल रही है.
वक्री शनि का असर और उतावलेपन से बचने की सलाह
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि ग्रहों की गणना के अनुसार जब कोई ग्रह सूर्य से 180 डिग्री दूर चला जाता है तो वह वक्री अवस्था में आ जाता है और उसके गुणधर्म बदल जाते हैं. शनि के वक्री होने से उसका शुभ या अशुभ प्रभाव विपरीत हो जाता है. वक्री शनि के प्रभाव से व्यक्ति के भीतर अधिकार पाने का उतावलापन अचानक बढ़ जाता है. इसलिए ज्योतिषाचार्य ने मिथुन राशि के जातकों को इस समय विशेष रूप से किसी भी तरह के उतावलेपन और जल्दबाजी से बचकर रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पति-पत्नी बहसबाजी से बचें ताकि आपके बीच लड़ाई न हो.
About the Author
Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …
और पढ़ें


