आज बना त्रिपुष्कर योग, इन 4 राशिवालों के लिए शुभ, धनु को खुशखबरी! जानें रविवार के उपाय
Today Horoscope 3 May 2026: आज 3 मई रविवार को त्रिपुष्कर योग बना है. आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज का दिन मिथुन, तुला, धनु और मीन राशिवालों के लिए शुभ है. मिथुन वालों के सुख में वृद्धि हागी, निवेश से लाभ होगा. आज का दिन तुला के लिए सुख और सुविधाओं में वृद्धि लेकर आयेगा. आज धनु के विदेश सम्बन्धी कार्यों को लेकर बात आगे बढ़ेगी, व्यापार को लेकर कोई डील फाइनल हो सकती है. वहीं जॉब में पदोन्नति का योग है. संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी. मीन वालों को आज जॉब में विस्तार और सहयोग मिलेगा. लाभ की स्थितियां मिलेंगी. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें दैनिक राशिफल और रविवार के ज्योतिष उपाय.
मेष का राशिफल
आज मेष वाले पूरे आत्मविश्वास से दिन की शुरुआत करें, व्यर्थ की चिंताएं मन को एकाग्र नहीं होने देंगी. अपने को किसी से कमजोर ना समझें. अपने आत्मिक बल और ज्ञान पर विश्वास रखें. आज अचानक से आने वाले कुछ कमजोर पल आपको हतोत्साहित कर सकते हैं, विशेष रूप से जॉब में. वहीं जो व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें निवेश सम्बन्धी कार्यों और विस्तार को लेकर व्यस्तता रहेगी. रिश्तों में सहज और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय या यात्राओं में सजग रहें. भाग्य का साथ 60% तक है. आज अपनी मनोदशा को प्रबल करने के लिए भगवान शंकर का जलाभिषेक कर दिन की शुरुआत करें.
आज वृषभ की योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की प्रवृत्ति और मेहनत नई संभावनाओं से जोड़ेगी. शांत मन और लगन से अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ें. भविष्य की चिंता और काम का दबाव आज मन को विचलित कर सकता है. व्यापार की अपेक्षा जॉब में आज अधिक संतुष्टि रहेगी, जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें अपने कार्यों में तेजी लाने की जरूरत रहेगी, वहीं पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे. दांपत्य जीवन में कुछ अनबन रह सकती है. स्वास्थ्य अनुकूल है. आज मां लक्ष्मी का ध्यान करके दिन शुरुआत करें. भाग्य 63% साथ देगा.
मिथुन का राशिफल
आज मिथुन के मान-सम्मान में वृद्धि होगा, घूमने फिरने का माहौल रहेगा, वहीं आर्थिक पक्ष को लेकर सुगमता बढ़ेगी. आज लोगों से संपर्क बनाने का दिन है. व्यापार में कुछ निवेश और निर्णय आपको लाभ दे सकते हैं. बस गलत संगत और गलत विचारों के तहत कार्य करने से बचें. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, लोगों का साथ अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य के चलते उतार-चढ़ाव मिल सकता है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 55% है.
कर्क का राशिफल
आज कर्क राशिवालों को अपनी नकारात्मक सोच से बचना है, भावनात्मक संतुलन के साथ कार्य करना है. जॉब को लेकर आज आप अधिक तनाव ले सकते हैं, पर संयमित और संतुलित आचरण आपको हर कार्य में सफल करेगा. अचानक से किसी परिस्थिति का सामना करने में घबरा सकते हैं, पर वास्तविक रूप में भाग्य का पूर्ण साथ है. जॉब हो या व्यापार अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, व्यापारिक विस्तार के लिए आज यात्राओं का भी योग बन रहा है. आज के दिन को सुगम और सफल बनाने के लिए भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 67% है.
सिंह का राशिफल
आज सिंह राशिवालों के लिए नई संभावनाओं के साथ पुराने काम भी बनेंगे, खासकर निवेश और भूमि संबंधी कार्यों में गति आएगी. कार्यों की सफलता को लेकर आज आप शंकित रह सकते हैं. खासकर किसी नए निर्णय या नए बदलाव को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है, इसलिए बहुत धैर्यता से अपनी क्षमताओं के आधार पर गणेश जी का ध्यान कर कार्य की शुरुआत करें. जॉब की अपेक्षा व्यापारिक उतार-चढ़ाव आज अधिक रहेगा, रिश्तों में सहजता बढ़ेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भगवान गणेश जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 60% है.
आज कन्या वालों को कई जिम्मेदारियों को साथ लेकर चलना पड़ेगा. कार्य क्षेत्र के साथ पारिवारिक व्यस्तता भी रहेगी. जॉब में आज सहजता मिलेगी, कार्यों को पूर्ण मनोबल से कर पायेंगे, पर व्यापार में प्रतिस्पर्धा के चलते अधिक सजग रहने की जरूरत है. आज विस्तार के लिये प्रयास कर सकते हैं. लाभ के अवसर मिलेंगे, बस अपने काम मे आ रही छोटी छोटी समस्याओ को भी गंभीरता से लें. उसे समय पर ना टालें, बड़े स्तर के निवेश से आज बचें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 54% तक मिलेगा.
तुला का राशिफल
आज का दिन तुला के लिए सुख और सुविधाओं में वृद्धि लेकर आयेगा. परिवर्तन के प्रयास को लेकर अधिक सजग रहेंगे, जॉब में नए चैलेंज आपके सामने होंगे. विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे, फिर भी आप अपने मनोयोग और संतुलित दिमाग से हर जटिलता को सहज कर पाएंगे और सफल रहेंगे. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आज का दिन रिश्तों को लेकर संवेदनशील रह सकता है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. निवेश और लेनदेन में सजग रहे हैं. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% है.
वृश्चिक का राशिफल
आज का दिन वृश्चिक के लिए नई चुनौतियों को लेकर आ सकता है. उच्च मनोबल की आवश्यकता रहेगी, लोगों का प्रयास आपको कमजोर कर सकता है. आपके विरोधी सक्रिय हैं, पर आप तनाव ना लेते हुये अपने काम को महत्व देंगे, तो निश्चित विरोधी भी परास्त होंगे और आप सफल भी रहेंगे. जॉब को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आप का अनुभव और काम के प्रति लगन आपको सफल बनाएगा. व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठाएं, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य 56% है.
धनु का राशिफल
आज धनु के लिए व्यस्तता भरा दिन रहेगा. इच्छित कार्यों की पूर्ति होगी, विदेश सम्बन्धी कार्यों को लेकर बात आगे बढ़ेगी, व्यापार को लेकर कोई डील फाइनल हो सकती है, वहीं जॉब में जो लोग हैं, उन्हें संतुष्टि मिलेगी. पदोन्नति का योग भी बन रहा है,. पारिवारिक उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं, स्वास्थ्य को लेकर दिन अनुकूल है. संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद समाचार प्राप्त कर सकते हैं, वहीं विद्यार्थी वर्ग को आज समय का उपयोग करना चाहिये. भाग्य का साथ 79% तक मिलेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर का राशिफल
मकर वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है. लाभ की स्थितियां बनेंगी . अधिक खर्च के चलते तनाव भी रह सकता है. आपके सकारात्मक दृष्टिकोण और लगन के चलते मुश्किल से मुश्किल कामों को भी पूरा कर पायेंगे. परिवर्तन के लिये निर्णय लेने में आज का दिन सहायक रहेगा, जॉब में नई जिम्मेदारी के साथ उतार-चढ़ाव मिल सकता है. आर्थिक क्षेत्र को लेकर कोई जोखिम न उठाएं. स्वास्थ्य अनुकूल है, संबंधों में नया उत्साह रहेगा. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% है.
कुंभ का राशिफल
आज कुंभ को और दिनों की अपेक्षा कुछ तनाव मिल सकता है. अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, पर आज आप के उच्च मनोबल के चलते कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए नए स्रोत मिलेंगे. व्यापारिक गतिविधियों मे तेजी रहेगी. यात्राओं के योग भी बनते दिख रहे हैं. जॉब में आज खुद को साबित करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं, वहीं विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिनको लेकर तनाव मिल सकता है. पुराने लेनदेन को लेकर सतर्क रहें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. आपसी मतभेद दूर होंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा. भगवान शंकर का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
मीन का राशिफल
आज मीन वाले काम को टालने की प्रवृत्ति और आलस्य दिन की अनुकूलता पर प्रभाव डालेगा. आपके बनते हुए कम आपके मनोभावो के चलते रुक भी सकते हैं, इसलिए आज कामों को शीघ्रता से पूरा करने पर बल दीजिए. जॉब में विस्तार और आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त कर पाएंगे, वहीं व्यापार को लेकर भी दिन अनुकूल है. लाभ की स्थितियां मिलेंगी, पर खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. घूमने फिरने और सुख सुविधाओं को बढ़ाने के चलते धन का अपव्यय संभव है. आर्थिक पक्ष पर ध्यान दें. पारिवारिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य है. भाग्य का साथ 67% तक है. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


