आज बदल जाएगी मेष राशि की किस्मत, पुराने निवेश से मिलेगा तगड़ा रिटर्न

आज बदल जाएगी मेष राशि की किस्मत, पुराने निवेश से मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Last Updated:

Mesh Rashifal Today, 23 May 2026: मेष राशि के स्वामी मंगल आपको जोश, ऊर्जा और नई योजनाओं पर काम करने के लिए शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा लग्न के 11वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव लाभ भाव कहा जाता है, जिससे आय, मित्र व इच्छा की पूर्ति होगी. इनसे जुड़ा हुआ कोई भी काम सार्थक परिणाम देते हुए नजर आएंगे. सूर्य का प्रभाव करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देता हुआ नजर आएगा. 

Mesh Rashifal Today, 23 May 2026 (आज का मेष राशिफल): आज मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों का एक बेहद दुर्लभ और शुभ संयोग बनने जा रहा है. अंतरिक्ष में चंद्रमा और मंगल के साथ सूर्य मिलकर एक विशेष ‘गजकेसरी योग’ का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, समृद्धि, करियर और आपसी रिश्तों के लिहाज से बेहद फलदायी और चमत्कारी माना गया है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज का दिन मेष राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. आइए विस्तार से जानते हैं आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और आपके जीवन पर इस महासंयोग का पूरा असर.

आज का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त
आज ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और नक्षत्र मघा है. आज सूर्योदय सुबह 5:26 बजे और सूर्यास्त शाम 7:09 मिनट पर होगा. यदि आप आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रम या फिर घर में कोई धार्मिक आयोजन करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:50 से 12:44 तक रहेगा. यह मुहूर्त बेहद ही फलदायक माना जाता है. इसके विपरीत, आज का अशुभ समय यानी राहुकाल सुबह 8:52 से 10:35 तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस काल में कोई भी विशेष या नया काम शुरू न करें. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.

मेष राशि पर ग्रहों के गोचर का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको जोश, ऊर्जा और नई योजनाओं पर काम करने के लिए शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा लग्न के 11वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव लाभ भाव कहा जाता है, जिससे आय, मित्र व इच्छा की पूर्ति होगी. इनसे जुड़ा हुआ कोई भी काम सार्थक परिणाम देते हुए नजर आएंगे. सूर्य का प्रभाव करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देता हुआ नजर आएगा.

सामान्य रहेगा स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. अधिक भाग दौड़ से थकान महसूस हो सकती है. आंखों और सर में भारीपन महसूस हो सकता है. पर्याप्त मात्रा में नींद ले. ज्यादा समय तक मोबाइल या फिर टीवी की स्क्रीन ना देखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभप्रद रहेगा.

कड़वाहट होगी दूर
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि रिश्तो में लंबे समय से चली आदि कड़वाहट दूर होगी. पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी. रोमांटिक मूड में नजर आएंगे किसी दूर यात्रा पर जा सकते हैं. दिन अच्छा गुजरेगा. परिवार की मदद से शादी की बात आगे बढ़ सकती है. दोनों की सहमति के बाद शादी तय हो सकता है. मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है.

आय में होगी वृद्धि
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आय में वृद्धि के संकेत है. पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. मित्रों या किसी संपर्क के लोगों से आर्थिक अवसर प्राप्त हो सकता है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और सराहना मिलेगी. टीम वर्क से विशेष लाभ मिलेगा. व्यवसाय में लाभ या विस्तार के योग बन सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा.

भगवान हनुमान की करें पूजा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 11 और भाग्यांक दो रहेगा. शुभ रंग नीला रहेगा. शुभ दिशा पश्चिम रहेगी. हर भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा व अर्चना करें. सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. ओम हनुमते नमः का 21 या 108 बार जाप करें. किसी गरीब को भोजन कराए. वहीं, लाल फल का दान करें. दिन अच्छा रहेगा. समस्याएं दूर होगी.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed