आज तो चांदी कूटिए! सिंह राशि वालों के लिए धन आगमन के प्रबल योग, यहां मिलेगी सफलता

आज तो चांदी कूटिए! सिंह राशि वालों के लिए धन आगमन के प्रबल योग, यहां मिलेगी सफलता

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न भाव में सूर्य और बुध की युति है, जबकि सिंह राशि उदित हो रही है. लाभ भाव में शनि की उपस्थिति शुभ परिणाम देने वाली है. वहीं, मंगल 12वें स्थान पर स्थित होने से कुछ मामलों में अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत रहेगी.

Aaj Ka Singh Rashifal 24 May 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार, 24 मई 2026 का दिन मिश्रित फल देने वाला है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से चली आ रही कई परेशानियों का समाधान मिल सकता है. हालांकि, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी आवश्यकता रहेगी. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न भाव में सूर्य और बुध की युति है, जबकि सिंह राशि उदित हो रही है. लाभ भाव में शनि की उपस्थिति शुभ परिणाम देने वाली है. वहीं, मंगल 12वें स्थान पर स्थित होने से कुछ मामलों में अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत रहेगी.

करियर राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं. जिन कार्यों में लंबे समय से रुकावट आ रही थी, वे आज पूरे होने की संभावना है. अतिरिक्त आय के स्रोत भी बन सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. शिक्षा और करियर से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं. बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के संकेत हैं. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना जताई गई है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापारियों के लिए रविवार का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. कारोबार में विस्तार और नए अवसर मिलने के योग हैं. जिन व्यवसायिक योजनाओं पर लंबे समय से काम अटका हुआ था, उनमें गति आएगी. अनुभवी लोगों और वरिष्ठों का सहयोग मिलने से निर्णय लेना आसान होगा. वहीं, गुरु का प्रभाव धन संबंधी मामलों में शुभ फल देने वाला है. निवेश, व्यापारिक सौदे और आर्थिक योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी प्रयास करने पर वापस मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत महसूस होगी.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलने के संकेत हैं. शनि का सकारात्मक प्रभाव शारीरिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा. हालांकि चंद्रमा और केतु की युति के कारण खानपान को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए. बाहर का भोजन, तला-भुना या अत्यधिक मसालेदार भोजन परेशानी बढ़ा सकता है.

पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा?
पारिवारिक मामलों में दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. घर के किसी सदस्य के साथ विचारों में मतभेद होने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में संयम और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी सामान्य स्थिति बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 3 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 4, 6 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए. विशेष रूप से दक्षिण दिशा की यात्रा सावधानीपूर्वक करें. यदि यात्रा आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता का स्मरण करें और गुड़ खाकर प्रस्थान करें. धार्मिक कार्यों में भाग लेना, सूर्य देव की आराधना करना तथा जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ फलदायी रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed