आज चंद्रमा कर्क राशि में करेंगे गोचर! धनु वालों की आज बढ़ेंगी मुश्किलें
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 24 April 2026: आज यानी 24 अप्रैल 2026 का दिन चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. जिसका असर धनु राशि पर देखने को मिलेगा. इस राशि के जातकों को आज अपने सेहत को नजर का नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आज के दिन कारोबारी के लिए अच्छा समय नहीं रहने वाला है. ऐसे में कारोबार से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा निर्णय आज ना लें.
जमुई: आज यानी 24 अप्रैल 2026 का दिन चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जिसका असर धनु राशि पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा की स्थिति के कारण आपका मन आज भावुक हो सकता है. ऐसे में आज के दिन आप कोई भी निर्णय भावना के आवेश में आकर नहीं लें. उन्होंने बताया कि आज के दिन शुक्र की स्थिति के कारण आपके भौतिक सुखों की वृद्धि हो सकती है. आज आपकी आर्थिक स्थिति आज बदलने वाली है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह के फाइनेंशियल प्लानिंग में सावधानी बरतने की जरूरत है. आज के दिन लिया गया फैसला आप पर दूरगामी परिणाम डाल सकता है.
खर्च में हो सकती है वृद्धि, रखें ध्यान
ज्योति सच बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज आपके खर्चे बढ़ेंगे जिससे आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन बृहस्पति आपके सातवें भाव में होंगे, जिस कारण आपको आज अनायास आर्थिक फायदा भी हो सकता है. आज आपकी कोई फंसी हुई डील पूरी हो सकती है, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. अगर आपने किसी को कर्ज दिया है, तो आज के दिन आपको वह भी वापस मिल सकता है. आज के दिन सूर्य की स्थिति के कारण आपकी रचनात्मकता बढ़ने वाली है, जिससे आप किसी भी मुश्किल का हल आसानी से ढूंढ सकते हैं. हालांकि आज के दिन आपके कार्यस्थल पर आपको थोड़ा तनाव उठाना पड़ सकता है.
आज सेहत को ना करें नजरअंदाज
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने सेहत को नजर का नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आज के दिन कारोबारी के लिए अच्छा समय नहीं रहने वाला है. ऐसे में कारोबार से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा निर्णय आज ना लें. आज के दिन आपकी लव लाइफ आप पर भारी पड़ने वाली है. आपके प्यार के कारण आपका पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है. ऐसे में आपको काफी समझदारी और सूझबूझ से काम करने की जरूरत है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और उनको दुर्वा अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से आपको फायदा होने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन का शुभ अंक एक रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


