आज खुले केदारनाथ के कपाट, कल बद्रीनाथ की बारी, जानें चार धाम दर्शन समय
कल ही पहुंच गई थी चल विग्रह डोली
बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव मूर्ति पूरे पारंपरिक और भव्य तरीके से कल 21 अप्रैल को ही केदारनाथ धाम पहुंच चुकी थी. इसे चल विग्रह डोली भी कहा जाता है. इस दौरान रास्ते भर भक्तों की भीड़ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.
गंगा सप्तमी पर खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
चार धाम दर्शन समय और तारीखें
जो लोग चार धाम की यात्रा करना चाहते हैं, उन लोगों को कुछ महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानना चाहिए, ताकि वे उसके अनुसार दर्शन, पूजा और यात्रा की प्लानिंग कर सकें. इसमें चार धाम के कपाट खुलने और बंद होने की तारीख दी गई है.
गंगोत्री धाम में दर्शन का प्रारंभ: 19 अप्रैल 2026 से
गंगोत्री धाम में दर्शन का अंतिम दिन: 10 नवंबर 2026 तक
गंगोत्री धाम दर्शन का समय: 06:15 AM – 02:00 PM, 03:00 PM – 09:00 PM
यमुनोत्री धाम में दर्शन का प्रारंभ: 19 अप्रैल 2026 से
यमुनोत्री धाम में दर्शन का अंतिम दिन: 11 नवंबर 2026 तक
यमुनोत्री धाम दर्शन का समय: 07:00 AM – 2:00 PM, 3:00 PM – 8:00 PM
केदारनाथ धाम में दर्शन का प्रारंभ: 22 अप्रैल 2026 से
केदारनाथ धाम में दर्शन का अंतिम दिन: 11 नवंबर 2026 तक
केदारनाथ धाम दर्शन का समय: 04:00 AM – 03:00 PM, 05:00 PM – 07:00 PM
बद्रीनाथ धाम में दर्शन का प्रारंभ: 23 अप्रैल 2026 से
बद्रीनाथ धाम में दर्शन का अंतिम दिन: 13 नवंबर 2026 तक
बद्रीनाथ धाम दर्शन का समय: 06:00 AM – 01:00 PM, 04:00 PM – 07:00 PM
उत्तराखंड में जब आप चार धाम यात्रा के लिए आते हैं, तो गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करते हैं, तभी चार धाम की यात्रा पूरी होती है.
(एजेंसी इनपुट के साथ)


