आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2026: बैसाखी पर सिंह, वृश्चिक समेत 6 राशियों को भाग्य का मिलेगा पू

आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2026: बैसाखी पर सिंह, वृश्चिक समेत 6 राशियों को भाग्य का मिलेगा पू

Today Horoscope 14 April 2026: आज मंगलवार का दिन है और बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं तो सूर्य कुंभ राशि में रहने वाले हैं. ग्रहों की इस स्थिति को देखते हुए सिंह, वृश्चिक समेत 6 राशियों की सुख-सुविधा में अच्छी वृद्धि होगी. वहीं कर्क, कन्या समेत कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं बैसाखी पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है और राशि अनुसार उपाय.

मेष राशि
मेष राशि वालों का मन आज मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक सुख मे वृद्धि होगी. जॉब और व्यापार में अनुकूलता रहेगी लेकिन आज कर्ज लेने से बचें. चंद्रमा राहु की युक्ति आपके लाभ भाव से गोचर करेगी. जॉब मे बदलाव कर सकते हैं और काम का बोझ महसूस करेंगे लेकिन उच्च मनोबल आपको सफल बनाएगा. मेष राशि वालों की आज लव लाइफ अच्छी रहेगी. विद्यार्थी वर्ग के लिए असीम संभावनाओं का उदय रहेगा. आज भाग्य का साथ 58% तक रहेगा.

आज का उपाय: मंगलवार का व्रत करें और हनुमानजी का ध्यान करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की आज आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. निवेश करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा और भविष्य में अच्छा फायदा होगा. संपत्ति से भी लाभ रहेगा. किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें. इस राशि के नौकरी पेशा जातक आज सभी टारगेट पूरा करने में सक्षम होंगे. व्यापारिक गति तेज रहेगी लेकिन श्रमिक वर्ग कुछ परेशान कर सकता है. वहीं रिश्तों के लिए अनुकूलता रहेगी औक आपसी सामंजस भी बढेगा. संतान के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज भाग्य का साथ 72% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: मंगलवार का व्रत रखकर पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहने वाला है. आज कार्यों मे विलंब से परेशान हो सकते हैं और तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. निवेश करते समय सजग रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है. जॉब हों या व्यापार आप अपने व्यक्तित्व के प्रभाव को बढ़ता पाएंगे. नई पहल के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है. अचानक से कोई निर्णय या कोई कार्य आपके पक्ष की ओर हो जाएगा, जो अत्यंत हर्ष प्रदान करेगा. व्यापारिक लाभ मिलेंगे. भाग्य का साथ 80% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: आज मां दुर्गा का ध्यान करें और गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है. आज व्यापारिक लाभ के साथ रुके काम बनेंगे लेकिन किसी भी तरह के बदलाव से बचें और विरोधियो से सजग रहें. इस राशि के नौकरी पेशा जातक आज पूरे कामकाज की वजह से काफी व्यस्त रहने वाले हैं. बिजनेस मे उतार चढाव रहेगा. लोगों से संबंध बनाते समय आज सजग रहें और कार्यों को पूरी ईमानदारी से करें. दोस्तों के साथ बाहर धूमने जाने का मौका मिलेगा. भाग्य का साथ 66% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: मंगलवार का व्रत रखकर गुड़ व चने का भोग लगाएं और बच्चों में बांट दें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज कई मामलों में फायदा होगा और धर्म-कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा. नई योजनाओं पर कार्य करने का दिन है और आज स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. जॉब में अनुकूलता मिलेगी और साथ काम करने वालों का सहयोग भी बना रहेगा. सामाजिक कार्य करने से मान सम्मान मे बढ़ोतरी होगी. आज वाहन चलाते समय सजग रहें और लोगों के प्रति उदारता रखें. दांपत्य जीवन में आज बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालें. व्यापार मे उतार चढ़ाव रहेंगे और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 76% रहेगा.

आज का उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी को सिंदूर और तेल अर्पित करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आज आपको आलास्य परेशान कर सकता हैं और कार्यों मे किसी ना किसी तरह का विलंब रहेगा. मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. कार्यक्षेत्र मे अपने कार्यों के लिए दूसरो का सहारा ना लें और विरोधी प्रबल रहेंगे. किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें और किसी प्रकार का बड़ा बदलाव तो बिल्कुल ना करें. दोपहर के बाद समय अनुकूल रहने वाला है. भाग्य का साथ आज 67% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: भगवान गणेश का ध्यान करें और सूर्य नमस्कार करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विस्तार वाला रहेगा. मेहनत से सफलता मिलेगी और किसी से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति का विस्तार भी होगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी. पारिवारिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और कई लाभ मिलेंगे. विद्यार्थी वर्ग आज के दिन का भरपूर उपयोग करें. भाग्य का साथ 54% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: मंगलवार को तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा सा रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सफलता के योग बन रहे हैं. कार्यों के अवरोध दूर होंगे लेकिन परिवर्तन करते समय सजगता रखें. पारिवारिक सुख में वृद्धि व आय के स्रोत बढ़ेंगे. जॉब मे आप अपनी बुद्ध और कौशल का प्रयोग कर लोगों का ध्यान खींच पाएंगे, जिससे यश अर्जित करने मे सफल रहेंगे. व्यापार मे नए निवेश या कार्य करने के ढ़ग मे बदलाव लाने के प्रयास करेंगे, जो एक अच्छी पहल होगी. रिश्तो मे सहजता बढेगी और संबंधों मे मजबूती आएगी और स्वाथ्य अनुकूल बना रहेगा. भाग्य का साथ 69% तक रहेगा.

आज का उपाय: हनुमानजी के समक्ष बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और सुंदरकांड का पाठ करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सभी कार्यों मे गति भी बनी रहेगी. संतान पक्ष को लाभ रहेगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा होगा. स्वाथ्य पर ध्यान दें और जॉब और व्यापार सामान्य से बेहतर होते जाएंगे. इस राशि के सिंगल जातकों के लिए आज अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. आज आप नए निवेश को लेकर भी कुछ प्लान कर सकते है. आज भाग्य का साथ 66% से ऊपर ही रहेगा.

आज का उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान कर सूर्य नस्कार करें और गेहूं का दान करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आज कार्यों पर विशेष ध्यान दें, आत्मसम्मान मे कमी महसूस करेंगे. अपयश की आशंकाएं बनी रह सकती हैं. निवेश कर सकते लेकिन अधिक सजगता की जरूरत रहेगी. आज जॉब हो या व्यापार दोनों में ही यात्रा से सम्बंधित कार्यों और जिम्मेदारी को निभाते समय सजग रहें. किसी भी तरह के विरोध और तनाव से बचें और माता पिता की सेहत का पूरा ध्यान रखें. परिवारिक रिश्तों मे उतार चढाव रहेगा. वही स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन भाग्य का साथ 80% तक रहेगा.

आज का उपाय: हनुमानजी का पूजन कर दिन की शुरुआत करें और हनुमानजी के मंत्रों का जप भी करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. अचानक लाभ की भी संभावनाएं बन रही हैं. जॉब मे बहुत सहजता से कार्य करें और दूसरों की मदद कर आप अपने रुके कार्यों को भी गति प्रदान कर पाएंगे. व्यापारी आज किसी को उधारी मे माल देने से बचें और लोगो से मेलजोल बढेगा. भाग्य का साथ लगभग 71% रहेगा.

आज का उपाय: भगवान राम का ध्यान करें और सूर्य नमस्कार करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बहतर रहेगा. सामाजिक दायरा बढेगा और आर्थिक उन्नति के लिए प्रयत्न सफल रहेंगे. जॉब मे निरंतर उन्नति के लिए प्रयास रत रहें और अधिकारीक वर्ग से जुड़ाव रखेंगे. बाहरी स्रोतों से जुड़कर काम बनेंगे और व्यापारिक अनुकूलता रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. भाग्य आज 56% तक साथ रहेगा.

आज का उपाय: मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी का ध्यान करें.

Source link

You May Have Missed