आज का राशिफल: सिंह समेत 5 राशियों को गणेशजी की कृपा नौकरी व कारोबार में होगा लाभ, कुंभ समे

आज का राशिफल: सिंह समेत 5 राशियों को गणेशजी की कृपा नौकरी व कारोबार में होगा लाभ, कुंभ समे

मेष का राशिफल
आज चंद्रमा अपने ही नक्षत्र में, मेष की राशि से षष्टम गोचर कर रहे हैं. आज आप कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे, बस थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. अधिक संवेदनशीलता आपके कार्यों को बाधित करेगी. मनोबल उच्च रख कर कार्य करें. जॉब में आज परिवर्तन और जिम्मेदारियां का दबाव रहेगा, विरोधी और गलत संगत आपको परेशानी में डाल सकते हैं. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मिला-जुला प्रभाव प्राप्त करेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रिश्तों में भावुकता पर नियंत्रण रखें. भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.

आज का उपाय: आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृषभ का राशिफल
वृषभ राशि के लिए चंद्रमा का गोचर राशि से पंचम होगा. उच्च मनोबल से कार्य करेंगे, जो आपके ज्ञान और स्पष्ट सकारात्मक सोच को परिलक्षित करेगा. लोगों की परवाह किए बगैर अपनी बुद्धि विवेक से आगे बढ़ें, सफल रहेंगे. जॉब में विस्तार रहेगा. अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा, परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं, वहीं व्यापारिक उतार-चढ़ाव रह सकता है. निवेश को लेकर सचेत रहें. पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है, संतान पक्ष के दायित्वों की पूर्ति करेंगे. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य 60% तक साथ देगा.

आज का उपाय: आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन का राशिफल
मिथुन राशि के लिए चंद्रमा का गोचर उनके चतुर्थ भाव से होगा, जो कहीं ना कहीं आत्मविश्वास में वृद्धि और कार्यों में सहजता प्रदान करेगा. आज नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन स्किल्स का प्रयोग कर सफलता के साथ-साथ लाभ भी अर्जित करेंगे. जॉब के लिए अनुकूलता रहेगी. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, वहीं व्यापारिक विस्तार के साथ नए संपर्क बनेंगे. पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है, रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का 77% साथ मिलेगा.

आज का उपाय: आज मां दुर्गा की उपासना कर दिन का की शुरुआत करें.

कर्क का राशिफल
आज चन्द्रमा का गोचर कर्क के पराक्रम को प्रभावित करेगा, बार बार कार्य करने के तरीकों में और सोच में बदलाव लाएंगे. वहीं अगर ध्यान केंद्रित कर काम करेंगे और निर्णय लेंगे तो सफलता के साथ यश भी प्राप्त कर पायेंगे. जॉब के लिए समय अनुकूल है, वहीं व्यापार में भी आज वृद्धि और विस्तार मिलेगा. बस स्वास्थ्य का ध्यान रखें आज, अधिक काम का दबाव परेशान कर सकता है. रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी, मांगलिक कार्य में भी सहभागिता रहेगी. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.

आज का उपाय: आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह का राशिफल
आपकी राशि के लिए चंद्रमा का गोचर धन भाव से हो रहा है, आर्थिक मामलों को लेकर गतिशील रहें, जॉब हो या बिजनेस उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. अपनी बात लोगों से कहें, संपर्क बढ़ाने का दिन है, वहीं आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और जिम्मेदारियां को सफलता से निभा पायेंगे. व्यापारिक लाभ रहेगा, पर साझेदारी में किए गए काम में थोड़ा सा सजग रहें. जोखिम उठाने की प्रवृत्ति को नियंत्रित रखें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रिश्तों में सहजता रहेगी.भाग्य का साथ 69% तक मिलेगा.

आज का उपाय: भगवान सूर्य के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें.

कन्या का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर आप ही की राशि से हो रहा है, जो आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा. आज आप जिस काम को हाथ में लेंगे और पूर्ण मनोबल से करेंगे, उस में निश्चित सफल रहेंगे. आपका व्यक्तित्व और स्वभाव लोगों को प्रेरणा देगा. जॉब और व्यापार अनुकूल है, हालांकि कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे. कुछ षड़यंत्र का हिस्सा भी बन सकते हैं आप, इसलिए रिश्तों को लेकर सजग रहें और पारदर्शिता बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 72% तक मिलेगा.

आज का उपाय: भगवान शंकर का ध्यान का दिन की शुरुआत करें.

तुला का राशिफल
आपकी राशि के लिए आज का दिन अनगिनत संभावनाओं का है. आज पूर्णता व्यय भाव प्रभावित रहेगा, इसलिए बिना सोचे समझे निवेश और खर्च न करें. अचानक कोई बड़े धन का अपव्यय हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विवादों और तनाव से दूर रहें. जॉब में अपनी जिम्मेदारियों को सजगता से लें. विरोधी सक्रिय रहेंगे, वहीं व्यापारिक वर्ग को आज लाभ के अवसर मिलेंगे, पर मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ सकती है. रिश्ते सामान्य रहेंगे. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा.

आज का उपाय: आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक का राशिफल
आपकी राशि के लिए आज लाभ की स्थितियां बनेंगी. चंद्रमा आपके लाभ भाव से गोचर करेंगे, इसलिए आर्थिक मामलों में गतिशीलता आएगी, पर आज आलस्य से बचना होगा. आपके कर्मठ बने रहने की प्रवृत्ति विषमताओं में भी क्षमताएं उत्पन्न कर सफलता प्रदान करेगी. जॉब में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं. तनाव की स्थितियां मिल सकती हैं. व्यापार में गतिशीलता रहेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वहीं पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. एक दूसरे को समझ पाने में सफल रहेंगे. आज तामसिक भोजन से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 57% तक मिलेगा.

आज का उपाय: हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु का राशिफल
आज जिम्मेदारियों भरा दिन रहेगा, आपके कर्म भाव से चंद्रमा गोचर करेंगे, वहीं राशि स्वामी बृहस्पति की सीधी दृष्टि आप ही की राशि पर रहेगी, इसलिए आज अपने व्यक्तित्व का, प्रभावशाली वाणी का प्रयोग कर कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे. व्यापार की अपेक्षा जॉब में अधिक अनुकूलताएं रहेंगी, नए संपर्क बनेंगे और आधिकारिक वर्ग का पूरा ध्यान आप पर रहेगा, इसलिए बहुत सजगता की आवश्यकता भी है. दांपत्य जीवन सहज है, संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. भाग्य का साथ 62% तक मिलेगा.

आज का उपाय: आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मकर का राशिफल
आज का दिन अनुकूल रहेगा, पर अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, वहीं सजगता से और क्रमबद्ध तरीके से कार्य करने पर कार्यों में सफलता भी जल्दी मिलेगी. लोगों को आकृष्ट भी कर पाएंगे. जॉब के लिए समय अनुकूल है, बस स्वभाव मे आज थोड़ा लचीलापन आवश्यक है. व्यापार का विस्तार करें, योजनाएं बनाएं और दूरदर्शिता से काम लें. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 58% तक मिलेगा.

आज का उपाय: आज मां दुर्गा की उपासना से दिन की शुरुआत करें.

कुंभ का राशिफल
आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, परिस्थितियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा, बस भावनात्मक पहलू को नियंत्रित रखें. मृदु भाषा का प्रयोग करें, काम बनेंगे, जॉब और व्यापार दोनों में ही उतार-चढ़ाव रह सकता है. आप अपनी कार्य कुशलता से आज सफलताएं अर्जित कर पाएंगे. रिश्ते सामान्य रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधित कार्यों में सजगता रखें, स्वास्थ्य मध्यम है. भाग्य का साथ आज 68% मिलेगा, इसलिए गतिशील रहें.

आज का उपाय: हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन का राशिफल
आज आप गतिशील रहेंगे, प्रयास सफल होंगे. सृजनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे, टीमवर्क में आज आप अग्रिम रहेंगे. आपसी सामंजस्य से कार्य सफल रहेंगे. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, लोगों से मिल कर संपर्क बढ़ाने का दिन है. आज क्षणिक लाभ हानि को छोड़ आगे आने वाले दिनों में बड़ी सफलता के लिए प्रयासरत रहें. दूरदर्शिता से काम करेंगे तो निश्चित सफल रहेंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी, वहीं स्वास्थ्य भी अनुकूल है. भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.

आज का उपाय: आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed