आज का राशिफल: धनु, कुंभ समेत 6 राशियों के आज कई अधूरे कार्य होंगे पूरे, मीन समेत 4 राशि वा

आज का राशिफल: धनु, कुंभ समेत 6 राशियों के आज कई अधूरे कार्य होंगे पूरे, मीन समेत 4 राशि वा

मेष राशि
आज नई शुरुआत का दिन रहेगा, आपका मनोबल और सहज भाव सफलता का कारण रहेगा. संतान पक्ष को समय दें और पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति कर पाएंगे. जॉब मे व्यापार के अपेक्षा अधिक मेहनत रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और विरोधी भी शांत रहेंगे. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.

आज का उपाय: आज भगवान सूर्य के दर्शन करें. पीला चंदन का तिलक लगाकर दिन की शुरुआत करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज कार्यों मे सफलता मिलेगी. चली आ रही उलझन मे कमी आएगी और आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा. नयी जगह प्रवेश करने या नयी जॉब के लिए भी प्रयास कर सकते हैं, दिन अनुकूल रहने वाला है. व्यापारिक विस्तार रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी लेकिन कोई छोटी सी गलतफहमी भी आज बड़ा रूप ले सकती है. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा.

आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान करके पीला चंदन लगाकर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन राशि
आज मिथुन राशि वालों का प्रभाव और अधिकार क्षेत्र बढेगा. जॉब को लेकर अधिक अनुकूलता रहेगी, वहीं व्यापार मे निर्णयों को लेकर कुछ तनाव रह सकता है. अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा और रिश्तों मे भी सहजता रहेगी. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.

आज का उपाय: भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के आज सभी अटके काम बनेंगे. लंबे समय से रुके कार्यों को भी गति मिलेगी. आज संपत्ति को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. रिश्तों मे आपका सम्मान बढेगा लेकिन किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.

आज का उपाय: भगवान शंकर का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों का आज ज्ञान और सूझ-बूझ आपको अच्छे परिणाम देगी और सफलता से कार्यो को कर पाएंगे. आज अपने बड़े और उदार मन के चलते रिश्तों के नाजुक बंधन को समझते हुए सहज रहें. जॉब के लिए बहतरीन परिणाम मिलेंगे लेकिन व्यापारिक विस्तार और साझेदारी को लेकर बहुत ध्यान रखें. अधिक खर्च के चलते तनाव भी रह सकता है. स्वाथ्य मे भी लापरवाही ना करें. आज भाग्य का साथ 76% तक रहेगा.

आज का उपाय: भगवान विष्णु का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वाले आज नई योजना बनाएंगे और कार्यप्रणाली में सुधार होगा. प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी और जॉब में आपका वर्चस्व स्थापित होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, जिससे आपके कई कार्य पूरे होंगे. बिजनेस लाभप्रद रहेगा, जिससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी. रिश्तों को समय देने की जरूरत है. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.

आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. सहजता से अपने कार्यों को स्वयं करने का प्रयास करें. जॉब के लिहाज से आज आपको साबित करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी. लोगों की नजरें आप पर रहेगी, वहीं व्यापर मे मान प्रतिष्ठा को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा.

आज का उपाय: भागवान कृष्ण का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज किसी बड़े कार्य मे आ रही समस्या दूर होंगी. कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. बिजनेस मनोनुकूल चलेगा और जॉब मे अनुकूलता रहेगी लेकिन अनुशासित होकर कार्य करें. बदलाव के विचार आ सकते है लेकिन आज कोई निर्णय ना ले. भाग्य 70% तक साथ रहेगा.

आज का उपाय: आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु राशि
धनु राशि वाले आज बौद्धिक कार्य में सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. जॉब में अनुकूलता रहेगी और वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रु एक्टिव रहेंगे इसलिए किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें. फिजूल के खर्चों से बचें और अपने सामान का ध्यान रखें. आज अपने कामों पर पूरा ध्यान दें और बिजनेस मे नए अनुबंध बन सकते हैं. भाग्य का साथ 72% तक रहेगा.

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों की आज प्रतिद्वंद्विता रहेगी. अपने काम को दूसरों से बहतर कर पाएंगे. बस मनोबल को कमजोर ना होने दें. बिजनेस में विस्तार रहेगा और आय में वृद्धि होगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. जॉब अनुकूलता रहेगा और अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. लव रिलेशन में बातचीत से गलतफहमी दूर करें. स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है और कर्ज के लेन-देन से बचें. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा.

आज का उपाय: हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए काम के लिहाज से उत्तम रहेगा. आपके सभी कार्य बनेगे लेकिन जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. बिजनेस में वृद्धि होगी और निवेश लाभप्रद रहेगा. यात्रा के योग भी बनते दिख रहें हैं. आज जॉब को लेकर सकारात्मकता मिलेगी. वहीं रिश्तो मे तनाव रह सकता है. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा.

आज का उपाय: भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन राशि
मीन राशि वाले क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद को बढ़ावा ना दें और स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता हैं. बिजनेस ठीक चलेगा, आय बनी रहेगी. जोखिम ना लें और जॉब मे लोगो से संपर्क बढेगा. निवेश भी कर सकते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से ध्यान रखें. परिवारिक रिश्तों को लेकर सहज रहें. आज भाग्य का साथ 68% तक साथ रहेगा.

आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed