आज का राशिफल: तुला, मकर समेत 5 राशियों पर रहेगी हनुमानजी की कृपा, मेष समेत 4 राशि वाले कोई
मेष का राशिफल
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सहजता को बढ़ाएगा, लोगों के प्रति आप का नजरिया बदलेगा. जॉब में परिवर्तन और काम करने को लेकर अलग नजरिया बनेगा, जो सहजता बढ़ाएगा. व्यापारिक लाभ के अवसर आएंगे लेकिन आज आपको कामों को पूरा होने पर शंका रहेगी, जो तनाव भी देगा. आज बैंकिंग, लोन आदि के अधूरे काम बनेंगे. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है. संतान को समय दें. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा. मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें.
वृषभ का राशिफल
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा और काम जल्दी खत्म करने की प्रवृत्ति हावी रहेगी, जिस कारण से प्रोफेशनल लाइफ में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं. व्यापारिक निवेश के लिए दिन उत्तम रहेगा. आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आज व्यापारिक संबंधों को प्रगति देगा, बाहरी देश से आय के स्रोत बन सकते हैं. पारिवारिक संबंधों को लेकर दिन मध्यम रहेगा स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 80% तक रहेगा. मंगलवार को हनुमानजी को चोला अर्पित करें.
मिथुन का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज विस्तार का दिन रहेगा, अचानक से रुके हुए कामों में गति आएगी. जॉब की अपेक्षा आज व्यापारिक विस्तार और लाभ का दिन रहेगा, जो लोग जॉब में है उन्हें आज कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. शासन सत्ता और अधिकारीक वर्ग का सहयोग कम रहेगा. आपके काम और डेडीकेशन को अनदेखा किया जाएगा, जो तनाव दें सकता है. पारिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता बढ़ेगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा. हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
कर्क का राशिफल
कर्क राशि वालों का आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा. वही आज उच्च मनोबल और एकाग्रता से अपने कार्यों को सफलता से कर पाएंगे. जॉब में निर्धारित काम पूरे होंगें पर प्रयास अधिक करें. आज आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. व्यापारिक गति तेज होगी और लाभ की स्थितियां बनेंगी. स्वाथ्य सामन्य रहेगा और रिश्तों मे सहजता बढ़ेगी. दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 54% तक रहेगा. हनुमानजी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाएं.
सिंह का राशिफल
सिंह राशि वालों को आज कार्यों को रचनात्मक ढंग से करने का प्रयास करें. आपके व्यक्तित का प्रभाव आज आपके कार्यों पर पड़ेगा. जॉब या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी. बस थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती हैं. जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. संतान पक्ष पर अधिक ध्यान की आवश्यकता है, परिवार की तरफ से सहयोग मिलेगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. भाग्य का साथ 72% तक रहेगा. मूंग की दाल के लड्डू या बड़े हनुमानजी को चढ़ाएं, किष्किंधा कांड का पाठ करें.
कन्या का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज नई संभावनाओं का दिन है. आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे और मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा. लोगों से सहज रहें, बस जल्दबाजी मे निर्णय लेने से बचें. जॉब मे अपने कार्य करने के ढंग को बदले लाभ मिलेगा, लोगों के नजरिए को आज इतना महत्व ना दें. वहीं व्यपारीक गति रहेगी लेकिन लेन-देन को लेकर लापरवाही हानि दें सकती है. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे और दाम्पत्य जीवन मे भी एक दूसरे को समय देंगे. भाग्य का साथ 48% तक रहेगा. मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी का ध्यान करें.
तुला का राशिफल
तुला राशि वाले आज उच्च मनोबल के साथ कार्य करेंगे और सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे. भविष्य की चिंता को लेकर थोड़ा विचलित रह सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. व्यापार में आज आपको अच्छा लाभ होगा और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी. पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी और शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ्य रहेंगे. भाग्य का साथ 84% तक रहेगा. मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन गतिशील रहेगा. अपनी योजनाओं को लेकर आज विशेष ध्यान रखें, क्योंकि आज का कार्य दूरगामी सुखद परिणाम दे सकता है. जॉब को लेकर आज कुछ विशेष परिस्थितियों मिल सकती हैं, निर्णय सोच समझ कर लें. आज व्यापार में अपने काम के प्रेजेंटेशन और लोगों से मेलजोल का समय है. किसी से भी बहसबाजी करने से बचें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. लव लाइफ में गलतफहमी दूर होगी. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा. मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की पूजा करें.
धनु का राशिफल
धनु राशि वाले आज सुनियोजित ढंग से अपने कार्यों को संपादित कर पाएंगे, विस्तार के लिए अनुकूलता मिलेगी. जॉब के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा और नए अवसर प्राप्त कर पाएंगे. बस थोड़ा वाद विवाद से बचें और अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार में गतिशीलता रहेगी और विस्तार के लिए प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा भी करनी पड़ सकती है. रिश्तों को लेकर आज उतार-चढ़ाव रहेगा, वहीं स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ आज 79% तक रहेगा. हनुमान जी को मीठा पान (बीड़ा) चढ़ाएं और संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें.
मकर का राशिफल
मकर राशि वालों को आज धन संबंधी कार्यों में विशेष ध्यान रखना चाहिए. विस्तार और विकास के लिए सोची गई योजना का सही ढंग से अनुपालन हो पा रहा है कि नहीं इस पर ध्यान देना चाहिए. वहीं स्वास्थ्य और रिश्तो के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. वाणी का संयमित प्रयोग करें. जॉब में आज आपकी कार्य करने की प्रणाली और प्रेजेंटेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, टारगेट्स को अचीव करने के लिए प्रयासरत रहे सफलता मिलेगी, व्यापार को लेकर उतार-चढ़ाव मिल सकता है. वाहन चलाते समय सचेत रहें. भाग्य का साथ 60% तक रहेगा. हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. सुखों में वृद्धि होगी. आज आपके व्यक्तित्व और सोचने के ढंग में नया बदलाव देखने को मिलेगा. यात्राओं में आज विशेष रूप से सजक और सचेत रहें. किसी मूल्यवान चीज के खोने का भय भी आज बना हुआ है. जॉब हों या व्यापार लाभ और विस्तार बना रहेगा, रिश्तों में सुधार रहेगा. संवाद से आपकी समस्याएं सुलझेंगे. संतान के साथ समय व्यतीत करें, उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग बनेगी. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा. हनुमानजी का ध्यान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीन का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण कर पाएंगे. वहीं धन और आर्थिक स्थिति को लेकर सोच समझ कर निर्णय लेंगे, जो भविष्य में आपके लिए विशेष कारगर सिद्ध होंगे. जॉब को लेकर समय अनुकूल, खासकर बैंकिंग सेक्टर, मार्केटिंग और मीडिया के लोगो के लिए अच्छा समय इसका उपयोग करें. व्यापार मे लाभ और विस्तार रहेगा. पारिवारिक रिश्ते को लेकर उदासीनता रह सकती है, एकांत मे रहने की प्रवृत्ति से बचें, स्वाथ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है. आज भाग्य का साथ 64% तक रहेगा. हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाएं.


