आज का राशिफल: कन्या समेत 4 राशियों को मोहिनी एकादशी पर मिलेगा भाग्य का साथ, मकर समेत 6 राश

आज का राशिफल: कन्या समेत 4 राशियों को मोहिनी एकादशी पर मिलेगा भाग्य का साथ, मकर समेत 6 राश

मेष राशि
मेष राशि वालों का आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आप के धन भाव से रहेगा. आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करने का दिन है. व्यक्तिव मे आकर्षण और वाणी का प्रभाव बढेगा, बातचीत से विवाद भी सुलझ सकते हैं. किसी बड़े निवेश में पार्टनर बन सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा. जॉब और व्यापार मनोकूल रहेगा और रिश्तों मे भी सहजता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और स्वाथ्य भी अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ आपको 56% तक मिलेगा.

आज का उपाय: मोहिनी एकादशी पर आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. भगवान विष्णु की कृपा से आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. जॉब मे अपने काम के प्रेजेंटेशन पर ध्यान दें, निश्चित इससे सफलता और लाभ का अनुपात बढ़ेगा. व्यापार मनुकूल रहेगा और व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके सुखों में वृद्धि होगी. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, लंबे समय से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे. भाग्य का 68% तक साथ मिलेगा.

आज का उपाय: मोहिनी एकादशी पर मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ मिला-जुला सा रहेगा, मेहनत कुछ अधिक करनी पड़ सकती है. छोटे-मोटे तनाव परेशान कर सकते हैं यात्राओं में बहुत सजगता रखने की आवश्यकता है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन लाभ भी अर्जित कर पाएंगे. नई व्यवस्थाओं को समझने में थोड़ा सी अड़चन रह सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें. रिश्तों के लिहाज से छोटी बातों को नजरअंदाज करें. आज आपका भाग्य 55% है.

आज का उपाय: मिथुन राशि वाले भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आपकी राशि के लिए आज धन भाव पूर्णता प्रभावित रहेगी, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच समझकर खर्च करें. व्यापार में आर्थिक सुधार के संकेत मिल रहे हैं. व्यापार में आज आपको लेन-देन करते समय ध्यान देने की जरूरत है. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में यात्रा के योग बन सकते हैं. जॉब में आज आपको नए अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है. आज आपका भाग्य 70% है.

आज का उपाय: सोमवार का व्रत करें और भगवान शिव की सुबह और प्रदोष काल में पूजा करें.

सिंह राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए आज मन में प्रसन्नता रहेगी लेकिन अधिक जल्दबाजी और गलत संगत के चलते आप आज की दिन की शुभता को खो सकते हैं. इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ, आज मिल रहें उतार-चढ़ाव मे सहज रहें. यात्रा के दौरान सावधानी रखें. व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा, भाग्य 65% तक साथ देगा.

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें.

कन्या राशि
नक्षत्र स्वामी का का गोचर आपके भाग्य भाव से हो रहा है इसलिए सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे कार्यों में गति आएगी. जॉब के लिहाज से आपका दिन बेहतर रहेगा, प्रमोशन और आगे बढ़ाने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं लेकिन व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव मिलेगा, नए अनुबंधों और पार्टनरशिप को लेकर आज सजक रहें. परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज आपका भाग्य 63% है.

आज का उपाय: भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें और मंत्रों का जप करें.

तुला राशि
नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी राशि से अष्टम हो रहा है, इसलिए आर्थिक मामलों पर नियंत्रण रखें, खर्च सोच समझकर करें. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन कार्यभार अधिक रहने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है. प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सामने आ सकता है. जॉब मे उच्च अधिकारियों से थोड़ा साथ काम मिलता दिख रहा है. व्यापार के दृष्टिकोण से आज आपका दिन बेहतर रहेगा. आज भाग्य का साथ 70% से अधिक रहेगा, जो परेशानियों के बाद भी सफल बनाएगा.

आज का उपाय: आज आपको दिन की शुरुआत भगवान शिव का ध्यान करके करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आज कर्म भाव पूर्णता प्रभावित रहेगा, वहीं नक्षत्र स्वामी सप्तम विराजमान रहेंगे. आज व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. पुराने लोन के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, व्यर्थ के विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें. पार्टनरशिप को लेकर सजक रहें, आज अधिक विश्वास नुकसान दे सकता है. अपने पूर्ण मनोबल से कार्य करें, व्यापारिक विस्तार के लिए दिन अनुकूल रहेगा, वहीं जॉब में भी नए अवसर प्राप्त कर पाएंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी परिवार का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज आपका भाग्य 69% है.

आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करके शुरू करना चाहिए.

धनु राशि
चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य भाव से हो रहा है और वही नक्षत्र स्वामी षष्टम भाव में विराजमान रहेंगे, इसलिए धनु राशि वाले आज आर्थिक पक्ष पर विशेष ध्यान दें, लेन-देन को लेकर सजग रहें. आज वृद्धि और उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे, आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा. रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है. व्यापार में लाभ के योग हैं. परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है. जॉब करने वाले लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दोपहर बाद से कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, नहीं तो गलतफहमी के चलते तनाव मिल सकता है. आज आपका भाग्य 57% है.

आज का उपाय: आज आपको मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

मकर राशि
चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है, इसलिए मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. जॉब हो या व्यापार जोखिम उठाने से आज बचें. व्यापार में किसी भी नए लेन-देन पर थोड़ी सावधानी बरतें और जॉब करने वाले लोगों को अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. जीवनसाथी से मतभेद और पारिवारिक कलह के योग बन रहे हैं. आज भाग का साथ 60% है.

आज का उपाय: सोमवार व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करें.

कुंभ राशि
नक्षत्र स्वामी आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुख सुविधाओं को लेकर वृद्धि मिलेगी. आपके आवश्यक कार्य पूरे होंगे. प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके व्यवहार से विरोधी भी प्रभावित होंगे और पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा. जॉब करने वाले लोगों को आज सामान से कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य. परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आज आपका भाग्य 65% है.

आज का उपाय: मोहिनी एकादशी का व्रत रखें और भगवान विष्णु का पूजन और ध्यान करके दिन की व्यतीत करें.

मीन राशि
आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि से आष्टम भाव हों रहा है, इसलिए आज उच्च मनोबल से कार्य करें, दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन विशेष ऑफर या अवसर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. जॉब में उच्च मनोबल से कार्य करें, आज विरोधी सक्रिय रह सकते हैं,
और व्यापारिक लेनदेन भी ठीक रहेगा. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य है. मीन राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. भाग्य 70% से साथ देगा.

आज का उपाय: भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा अर्चना करें और मंत्रों का जप करें.

Source link

You May Have Missed