आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों को आज ग्रह-नक्षत्र का मिलेगा साथ, करियर, व्यापार और प्रेम जीवन में प्रगति के योग

आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों को आज ग्रह-नक्षत्र का मिलेगा साथ, करियर, व्यापार और प्रेम जीवन में प्रगति के योग

Last Updated:

आज का मकर राशिफल 27 नवंबर 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान, संतोष और सफलता लेकर आया है. समाज में मान-सम्मान मिलेगा और प्रॉपर्टी या बड़े फैसले लेने के लिए समय शुभ है. कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी, वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में अचानक लाभ के संकेत हैं. निजी जीवन में रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी, जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर रहेगा और परिवार में खुशियां आएंगी.

ख़बरें फटाफट

मकर राशि आज का राशिफल 

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान और संतोष लेकर आ रहा है. आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति इस बात का संकेत दे रही है कि आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय बेहद शुभ है. आज फैसला लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको उच्च पदस्थ व्यक्तियों का सहयोग भी मिल सकता है. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, ग्रहों का बदलाव मकर राशि के जातकों के लिए आगामी समय में भी शुभ संकेत दे रहा.

आज किसी रिश्तेदार द्वारा शुभ समाचार मिलने की संभावना है. ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा और कई क्षेत्रों में प्रगति के रास्ते खुलेंगे. आज मकर राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. कार्य संबंधी निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे और आर्थिक रूप से मजबूत होने के संकेत मिलते हैं. व्यापार में अचानक फायदा होने की संभावना भी है. दस्तावेज़ी कार्य में सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ें, परिणाम सकारात्मक आएंगे.

मकर राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए कैसा रहेगा दिन

मकर राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. काम के दबाव या भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है. संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम आपके लिए लाभदायक रहेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अवसर लेकर आ रहा है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठों द्वारा सहयोग मिलेगा. कुछ जातकों को पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है जो आगे चलकर आपके करियर को मजबूती देगा.

कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों का लव लाइफ

मकर राशि के जातकों के लिए निजी संबंधों में नजदीकी बढ़ने का दिन है. जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर रहेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का योग बन सकता है. परिजनों से पुराने मतभेद खत्म होने का समय है. घर-परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा, और किसी सदस्य द्वारा खुशी की खबर देने की संभावना भी है.

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि वालों के लिए खास दिन, करियर, व्यापार और प्रेम जीवन में प्रगति के योग

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: इन 3 राशिवालों का दिन है रोमांटिक, मिथुन करेंगे प्यार का इजहार, कुंभ संतान समस्या से होंगे परेशान! जानें आज का लव राशिफल

Next post

Makar Sankranti 2026 Date: नए साल में मकर संक्रांति कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, महा पुण्य काल, महत्व

You May Have Missed