आज का पंचांग, 14 दिसंबर 2025: 4 शुभ योग में रविवार व्रत, सूर्य पूजा, सुबह से भद्रा का साया, देखें दिनभर के सभी मुहूर्त, अशुभ समय

आज का पंचांग, 14 दिसंबर 2025: 4 शुभ योग में रविवार व्रत, सूर्य पूजा, सुबह से भद्रा का साया, देखें दिनभर के सभी मुहूर्त, अशुभ समय

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 December 2025: आज 4 शुभ योग में रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. सुबह में 1 घंटा 12 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बनेगा. सुबह 07:06 ए एम से भद्रा का साया है. पंचांग अनुसार आज पौष कृष्ण दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, विष्टि करण, सौभाग्य योग, पश्चिम का दिशाशूल है. आज के पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग, 14 दिसंबर 2025

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 December 2025: आज 4 शुभ योग में रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. आज प्रात:काल से 11:45 ए एम तक सौभाग्य योग है, उसके बाद शोभन बनेगा. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 07:06 ए एम से बनेगा और 1 घंटा 12 मिनट तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. इसमें आप कोई शुभ कार्य कर सकते हैं. लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 09:41 ए एम से और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 10:58 ए एम से है. दिन और रात के शुभ चौघड़िया मुहूर्त नीचे दिए गए हैं. पंचांग अनुसार आज पौष कृष्ण दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, विष्टि करण, सौभाग्य योग, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है. सुबह 07:06 ए एम से 06:49 पी एम तक पाताल की भद्रा है.

जो लोग रविवार व्रत हैं या जिनका सूर्य कमजोर है, वे सुबह में स्नान के बाद    सूर्य देव को अर्घ्य दें. तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें गुड़हल का फूल, लाल चंदन और थोड़ा सा गुड़ मिला लें. फिर ओम सूर्याय नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दें. उसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें. रविवार व्रत के समय नमक का सेवन न करें, पारण के समय मीठा भोजन कर सकते हैं. सूर्य दोष को दूर करने के लिए केसर, भगवा रंग का वस्त्र, सोना, तांबा, लाल फल आदि का दान करें. कुंडली के सूर्य दोष को दूर करने के लिए शुभ रत्न माणिक्य पहन सकते हैं. आज के पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 14 दिसंबर 2025

  • आज की तिथि- दशमी – 06:49 पी एम तक, उसके बाद एकादशी
  • आज का नक्षत्र- हस्त – 08:18 ए एम तक, फिर चित्रा
  • आज का करण- विष्टि – 06:49 पी एम तक, बव – पूर्ण रात्रि तक
  • आज का योग- सौभाग्य – 11:45 ए एम तक, उसके बाद शोभन
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- रविवार
  • चंद्र राशि- कन्या- 09:41 पी एम तक, फिर तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:0 6ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 02:50 ए एम, दिसम्बर 15
चन्द्रास्त- 01:34 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:16 ए एम से 06:11 ए एम
  2. सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:06 ए एम से 08:18 ए एम
  3. अमृत सिद्धि योग: 07:06 ए एम से 08:18 ए एम
  4. अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:37 पी एम
  5. विजय मुहूर्त: 01:59 पी एम से 02:41 पी एम
  6. अमृत काल: 03:59 ए एम, दिसम्बर 15 से 05:46 ए एम, दिसम्बर 15
  7. निशिता मुहूर्त: 11:49 पी एम से 12:44 ए एम, दिसम्बर 15

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य: 08:23 ए एम से 09:41 ए एम
  • लाभ-उन्नति: 09:41 ए एम से 10:58 ए एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 10:58 ए एम से 12:16 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 01:33 पी एम से 02:51 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ-उत्तम: 05:26 पी एम से 07:09 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 07:09 पी एम से 08:51 पी एम
  • चर-सामान्य: 08:51 पी एम से 10:34 पी एम
  • लाभ-उन्नति: 01:59 ए एम से 03:41 ए एम, दिसम्बर 15
  • शुभ-उत्तम: 05:24 ए एम से 07:06 ए एम, दिसम्बर 15

आज के अशुभ समय

  1. यमगण्ड- 12:16 पी एम से 01:33 पी एम
  2. गुलिक काल- 02:51 पी एम से 04:08 पी एम
  3. राहुकाल- 04:08 पी एम से 05:26 पी एम
  4. दुर्मुहूर्त- 04:03 पी एम से 04:45 पी एम
  5. भद्रा- 07:06 ए एम से 06:49 पी एम
  6. भद्रा का वास- पाताल लोक में
  7. दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

क्रीड़ा में – 06:49 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

पंचांग: 4 शुभ योग, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, भद्रा, देखें दिनभर के सभी मुहूर्त

Source link

Previous post

Aaj Ka Mithun Rashifal : लव लाइफ से मैरिड लाइफ तक, रिश्तों में भरोसा और खुशियों की बढ़त, धन लाभ के योग मजबूत, कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों का आज का दिन जानें

Next post

Ank Jyotish 14 December: मूलांक 1, 2, 3 वालों के लिए दिन शुभ, 9 वालों का भाग्य देगा साथ, इन जातकों के कार्यक्षेत्र में आएंगी बाधाएं, पढ़ें अंक ज्योतिष

You May Have Missed