आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत, भगवान शिव और मात पार्वती की पूजा से होगा लाभ, पंचांग से जाने
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 April 2026: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया उपारंत चतुर्थी तिथि दिन सोमवार है. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल चतुर्थी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, गर करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा वृषभ राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. पंचांग के अनुसार इस दिन शिव पूजा का विशेष महत्व होता है और श्रद्धालु व्रत, जलाभिषेक तथा रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करते हैं. मान्यता है कि सोमवार को सच्चे मन से की गई पूजा जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकती है. सोमवार को शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करने के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से कुंडली में चंद्र दोष शांत होता है. इससे मन की चंचलता कम होती है और मानसिक स्थिरता बढ़ती है. ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक माना जाता है.
धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है क्योंकि भगवान शिव बहुत भोले माने जाते हैं. भगवान शिव को प्रसन्न करना सभी देवी-देवताओं में सबसे आसान है और वह कोई भी आशीर्वाद दे सकते हैं इसलिए संपूर्ण सृष्टि में शिवजी को भोलेनाथ कहा जाता है. सोमवार को भगवान शिव की पूजा सुबह और प्रदोष काल में की जाती है. सुबह व्रत का संकल्प लेकर पास के शिवालय में जाएं और शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल आदि चीजें अर्पित करें और मन ही मन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करते रहें. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें. इसके बाद धूप-दीप से शिवजी और शिव परिवार की पूजा अर्चना करें और हाथ जोड़कर प्रार्थना करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 अप्रैल 2026
आज की तिथि- तृतीया – 07:27 ए एम तक, फिर चतुर्थी – 04:14 ए एम, 21 अप्रैल तक
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 02:08 ए एम, 21 अप्रैल तक, मृगशिरा नक्षत्र
आज का करण- गर – 07:27 ए एम तक, वणिज – 05:49 पी एम तक, फिर विष्टि
आज का योग- सौभाग्य – 04:11 पी एम तक, शोभन योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- वृषभ राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:50 पी एम
चन्द्रोदय- 07:44 ए एम
चन्द्रास्त- 10:20 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 20 अप्रैल 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:07 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:48 पी एम से 07:11 पी एम
अमृत काल: 11:16 पी एम से 12:42 ए एम, 21 अप्रैल
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:42 ए एम, 21 अप्रैल
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग: 02:08 ए एम से 05:50 ए एम, 21 अप्रैल
रवि योग: 05:51 ए एम से 02:08 ए एम, 21 अप्रैल
शिववास: सभा में – 07:27 ए एम तक, फिर क्रीड़ा में
आज के अशुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 2026
राहुकाल: 07:28 ए एम से 09:05 ए एम
यमगण्ड: 10:43 ए एम से 12:20 पी एम
गुलिक काल: 01:58 पी एम से 03:35 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:46 पी एम से 01:38 पी एम
भद्रा: 05:49 पी एम से 04:14 ए एम, 21 अप्रैल
दिशाशूल: पूर्व


