आज कर्क की आर्थिक उन्नति, तुला का बढ़ेगा यश, वृश्चिक को धन लाभ, जानें शनिवार के उपाय

आज कर्क की आर्थिक उन्नति, तुला का बढ़ेगा यश, वृश्चिक को धन लाभ, जानें शनिवार के उपाय

Today Horoscope 25 April 2026: आज वैशाख शुक्ल नवमी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र और सीता नवमी है. आज का दिन कर्क राशिवालों की आर्थिक उन्नति का है. आज भाग्य का साथ 77% रहेगा. आज तुलावालों के यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी. वहीं वृश्चिक राशिवालों को धन लाभ होगा. करियर में कई नई संभावनाओं का उदय होगा. कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बता रही हैं आज का दैनिक राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए शनिवार के ज्योतिष उपाय.

मेष का राशिफल

आज का दिन मेष के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. किसी भी कार्य को बहुत अधिक सूझबूझ से करें. तनाव की स्थितियां मिल सकती हैं, वाद विवाद से आज बचें. जॉब में काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी, खास कर मार्किटिंग, सॉफ्टवेअर और एकाउंट्स की जॉब में. वहीं व्यापार के लिहाज से सहजता रहेगी, रिश्तों को लेकर बहुत कैलकुलेटिव होने के कारण कुछ तनाव रह सकता है. वहीं विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा.

वृषभ का राशिफल

आज वृषभ वालों का दिन व्यापारिक गतिविधियों के लिए तेज रहेगा. आपकी सकारात्मक सोच विरोधियों को भी अपना बना लेगी. आज कार्यक्षेत्र में सहजता, रिश्तों में अनुकूलता रहेगी. व्यापार की अपेक्षा जॉब में आज भ्रमित होने से बचें, आधिकारिक वर्ग और उनके अनुभव को सम्मान दें. काम बनेंगे. आज लाभ के अनुपात को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज भ्रम की स्थिति से बचने के लिए दिन की शुरूआत भगवान शंकर के पूजन से करें. भाग्य का साथ 57% तक मिलेगा.

मिथुन का राशिफल

आज मिथुन का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा, लोगों को आपके काम की कद्र रहेगी, कई बड़े निर्णय में आपकी सलाह महत्वपूर्ण रहेगी आज, जॉब और व्यापार दोनों में ही अनुकूलता रहेगी, पर आज अपने ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता है. मान सम्मान के लिहाज से दिन अनुकूल है, रिश्तों को लेकर आज सामान्य स्थिति रहेगी, वहीं स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज सफल होने और आर्थिक लाभ के लिए मां लक्ष्मी को रोली अर्पित कर दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य का साथ 68% से ऊपर रहेगा.

कर्क का राशिफल

आज के दिन आप कई चीजों को हाथ में लेने की प्रवृत्ति को बढ़ता पाएंगे, संतुलन बिगड़ने से कामों में असहजता बढ़ सकती है और तनाव भी रह सकता है, इसलिए आज किसी नई जिम्मेदारी को लेने की अपेक्षा अपने पुराने कामों को पूर्ण करें. निश्चित सफलता और आर्थिक उन्नति प्राप्त कर पाएंगे. जॉब के लिए अनुकूल समय है. मान और सम्मान में वृद्धि परिवर्तन के योग भी बनते दिख रहे हैं, वही व्यापारिक गति सामान्य से बेहतर रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. रिश्तों में सहजता बनी रहेगी. आज भाग्य का 77% रहेगा, जीवन में सहजता और सरलता के लिए मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह का राशिफल

आज काम जितने आसान दिखेंगे, वास्तव में उतने होंगे नहीं. कहीं न कहीं परिस्थितियां आप को तनाव दे सकती हैं, इसलिए अपने कार्यक्षेत्र मे अपने मनोबल पर भरोसा कर आगे बढ़ें. नई जॉब की तलाश में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, वहीं जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त करना आसान रहेगा, व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी. स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता बनी रह सकती है, इसलिए भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा.

कन्या का राशिफल

आज का दिन कन्या के लिए अनुकूल रहेगा, विशेष रूप से कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार की अपेक्षा जॉब को लेकर आज अधिक सहजता रहेगी, वहीं व्यापारिक दृष्टि से मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. कुछ योजनाओं और तरीकों में आज बदलाव लाने की जरूरत महसूस करेंगे. आर्थिक पक्ष में उन्नति रहेगी, पारिवारिक दृष्टि से आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकता है. खासकर दांपत्य जीवन को लेकर एक दूसरे पर विश्वास रखने की अधिक आवश्यकता रहेगी. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. आज के दिन लाभ की स्थितियों को पाने के लिए सहजता बढ़ाने के लिए भगवान विष्णु के पूजन से दिन की शुरुआत करें. भाग्य 54% तक काम करेगा.

तुला का राशिफल

आज का दिन तुला के लिए बहुत सोच विचार कर आगे बढ़ने का है, खास करके निवेश और खर्च को लेकर बहुत सजग रहें. वहीं जॉब के लिए आज का दिन अनुकूल है, मान सम्मान में वृद्धि प्राप्त करेंगे, नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापारिक दृष्टि से आज अधिक मेहनत और सजगता की आवश्यकता है. आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए बेवजह के तनाव परेशान कर सकते हैं. रिश्तों के लिए दिन सामान्य है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज के दिन को सहज बनाने और और संघर्ष कम करने के लिये हनुमान जी का ध्यान कर काम की शुरुआजत करें. भाग्य का साथ 52% तक मिलेगा.

वृश्चिक का राशिफल

आज वृश्चिक वालों का दिन अनुकूल रहेगा. कई नयी संभावनाओं का उदय होगा. अपनी सूझबूझ और उच्च मनोबल से कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे. जो लोग जॉब में हैं, उन पर काम का भार आज अधिक रहेगा. समय पर काम को पूरा करना और टारगेट्स को अचीव करने का दबाव रहेगा. आधिकारिक वर्ग से अनबन हो सकती है, वहीं व्यापारिक दृष्टि से आज आर्थिक लाभ है. पुराने दायित्वों का निर्वाह होगा, रिश्तों को लेकर सहज रहेगा दिन. व्यर्थ में पुरानी बातो में ना उलझें. घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज आधिकारिक वर्ग से सहयोग प्राप्त करने और कार्यों में सफलता अर्जित करने के लिए भगवान सूर्य के दर्शन करके दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य का साथ 62% तक ही मिलेगा.

धनु का राशिफल

धनु राशि के लिए आज दिन अनुकूल रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि व सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण कर पाएंगे. जॉब के लिहाज से भी दिन सामान्य से बेहतर जाएगा, नई जगह बदलाव के लिए प्रयास कर सकते हैं. व्यापारिक दृष्टि से भी दिन अनुकूल रहेगा, आर्थिक लाभ और व्यापारिक विस्तार के लिए प्रयास सफल रहेंगे. लंबे समय से रुका धन भी प्राप्त हो सकता है. संतान पक्ष का ध्यान दें, रिश्तों में सहजता रहेगाी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आर्थिक लाभ और भाग्य के साथ के लिए आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 68% तक ही मेहरबान रहेगा.

मकर का राशिफल

आज मकर वालों का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा. सहजता का अनुभव कराएगा, बस अनुभवी लोगों की सलाह लें और अपनी सीनियर से बनाकर चलें. व्यापार गतिशील रहेगा और कार्य बनेंगे, आर्थिक लाभ मिलेगा. बस विस्तार को लेकर बहुत जोखिम न उठाएं, रिश्तों को लेकर अधिक उम्मीद रहेगी, पर आपसी सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति और स्वास्थ्य लाभ के लिए आज दिन की शुरुआत भगवान शंकर के पूजन से करें, भाग्य 72% तक साथ देगा.

कुंभ का राशिफल

कुंभ वालों के लिए आज आर्थिक लाभ और निवेश को लेकर दिन अनुकूल रहेगा. काम की जिम्मेदारियां अधिक होने से मनोबल कमजोर हो सकता है. जॉब में आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, वहीं व्यापार में लाभ और अनुकूलता रहेगी, पर नए प्रयासों के लिए दिन मध्यम है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रिश्ते सामान्य रहेंगे. उच्च मनोबल के लिए आज भगवान शंकर का जलाभिषेक कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक मिलेगा.

मीन का राशिफल

मीन के लिए दिन अनुकूल है. सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे, भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं नई उपलब्धियां नई योजनाओं पर कार्य करने से संतुष्टि रहेगी. जॉब हो या व्यापार अपनी कार्य कुशलता और उच्च मनोबल से आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे. आज नयी संभावनाओं का उदय होगा. रिश्तों को लेकर ओवर सेंसिटिव होने से बचे हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. आज की शुभता को बढ़ाने के लिए भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें, भाग्य का 77% तक मिलेगा.

Source link

You May Have Missed