आज आपको कितना मिलेगा भाग्य का साथ? दिन रहेगा शुभ या अशुभ? जानें दैनिक राशिफल
Today Horoscope 18 April 2026: आज वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, गर करण, सुकर्मा योग बना है. आज गंगा सप्तमी है और आज के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग से आज का दिन बहुत ही शुभ है. लेकिन 12 राशियों मेष से मीन के जातकों के लिए कैसा रहेगा? आज आपको भाग्य का साथ कितना मिलेगा? घर से निकलते समय कौन सा ज्योतिष उपाय करना चाहिए? आइए जानते हैं कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से.
मेष का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर मेष के पराक्रम भाव से होगा, अधिक व्यस्तता रहेगी, जिम्मेदारियों को लेकर आप सजग रहेंगे. आप की मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा. आज यात्राओं के भी बन योग रहे हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. आपसी रिश्तों में आज आप दूसरों से अधिक उम्मीद रखेंगे. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है. आज भगवान विष्णु का ध्यान करें. भाग्य का साथ 68% मिलेगा.
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर वृषभ के धन भाव से होगा, आज के दिन आय बढ़ेगी, लाभ की स्थितियां मिलेंगी, पर लंबे समय के निवेश के लिए बहुत अधिक सोच समझ कर निर्णय लें. आज आपके व्यक्तित्व और वाणी का प्रभाव लोगों पर रहेगा, जो यश और सम्मान दिलायेगा. धार्मिक कार्यों से जुड़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से आज ध्यान रखने की आवश्यकता है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 79% तक रहेगा.
मिथुन का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर मिथुन ही की राशि से होगा, आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र को पूर्णता प्रभावित करेगा. उच्च महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा, विस्तार के लिए अनुकूलता मिलेगी. किसी मांगलिक कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे, संतान पक्ष के लिए दिन उत्तम है. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. आज भगवान राम का पूजन कर दिन की शुरुआत करें, भाग्य का साथ 67% तक मिलेगा.
कर्क का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर कर्क के व्यय भाव से होगा, आज अपने निर्णय को बहुत सजगता से लें, अगर हो सके तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. विवादों से बचें, सोच समझकर किया गया निवेश आज लाभ की स्थितियां बनाएगा. आज बातचीत को लेकर सहज रहें. रिश्तों में पारदर्शिता रखें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. बड़े बदलाव से आज बचें. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 54% तक रहेगा.
सिंह का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर सिंह के लाभ भाव से होगा, कार्यक्षेत्र में विस्तार के साथ नई योजनाओं के तहत कार्य करेंगे, प्रतिस्पर्धा आज बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो हानि मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है. रिश्तों में आपसी विश्वास की कमी महसूस करेंगे. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% रहेगा.
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके कर्म भाव से होगा, जो आपके कार्य करने की क्षमताओं को बढ़ाएगा, बदलाव और नई जगह प्रयास के लिए दिन उत्तम है. आज आय के स्रोत बढ़ेंगे, व्यापारिक लाभ भी रहेगा. बस आधिकारिक वर्ग से संबंध बनाकर रखें, नहीं तो तनाव मिल सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल है. विद्यार्थियों के लिए समय महत्वपूर्ण है, सदुपयोग करें, रिश्तो में सहजता रखें. आज भगवान कृष्ण का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा.
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर तुला के भाग्य भाव से होगा. भगवान पर विश्वास रखकर अपने उच्च मनोबल के साथ कम करें. आज व्यस्तता अधिक रहेगी, विरोधी शांत रहेंगे, कार्यों में गति आएगी. रुका हुआ धन लाभ के साथ मिलने के योग हैं. वहीं रिश्तों को लेकर आप सहज और उत्साहित रहेंगे. जॉब में आप की स्थिती मजबूत होगी, विरोधी शांत होंगे. आज श्रीकृष्ण का पूजन कर दिन की शुरुआज करें. भाग्य का साथ 72% तक मिलेगा.
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके पंचम भाव से होगा, अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे, लोगों से संपर्क बढ़ाने का दिन रहेगा. नई जगह के लिये, बदलाव के लिये आपके प्रयास सफल रहेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से आज विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. रिश्तों में अनुकूलता रहेगी. संतान को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. भगवान शिव का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक मिलेगा.
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके कर्म भाव से होगा, जो विस्तार और लाभ की स्थितियां बनायेगा. नए दृष्टिकोण के आधार पर, परंपरागत तरीकों से हटकर कुछ नया करने की प्रवृत्ति हावी होगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे. रिश्तों को लेकर अधिक उम्मीद तनाव दे सकती है. स्वास्थ्य अनुकूल है, घूमने फिरने के मौके मिलेंगे. आज भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 70% तक मिलेगा.
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके अष्टम भाव से होगा. आज विशेष रूप से बदलाव की स्थितियां मिलने की संभावना है, जिस पर आपका रिएक्शन बहुत सधा हुआ होना चाहिए, वरना आपके मनोभाव का आज लोग गलत फायदा उठा सकते हैं. अचानक से बदलने वाली परिस्थितियों के लिए सहज रहें. निवेश को लेकर जोखिम उठाने से आज बचें. रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य है. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा.
कुंभ का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके पंचम भाव से होगा. आज आपकी बुद्धि विवेक से किए गए कार्य सफल रहेंगे. कोई कंफ्यूजन जो लंबे समय से परेशान कर रहा था, आज दूर होगी. वहीं व्यापारिक गतिविधियों को लेकर आज आप अधिक क्रियाशील रहेंगे, तामसिक भोजन से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. संतान पक्ष और रिश्तों को लेकर आज संवेदनशील रहें और परिवार को समय दें. आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहत रहेगा. प्रयास सफल रहेंगे. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 59% तक मिलेगा.
मीन का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके सुख भाव से होगा. आज अपनी पद और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए उदार हृदय से कार्य करें. लोगों की बातों को समझें और सहयोग प्रदान करें. आज लाभ की स्थितियां मिलेंगी. सुखों में वृद्धि रहेगी. आपके प्रयासों से आज रुके हुए कामों में गति आ सकती है. आज घर की बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, रिश्तों में आपसी सामंजस बढ़ेगा. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.


