अप्रैल-मई में इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहों का बुरा असर, जानिए बचाव के उपाय
अंबाला: भारत देश अपनी सनातन संस्कृति के लिए जाना जाता है और सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले कुंडली मिलान अथवा ग्रहों की स्थिति जरूर देखी जाती है. दरअसल, कहा जाता है कि व्यक्ति की राशि में मौजूद ग्रह चाल की मुख्य भूमिका होती है और हर व्यक्ति की सारी जिंदगी इन राशियों पर टिकी होती है. वहीं, इस बार अप्रैल से मई का महीना कुछ राशियों के लिए काफी ज्यादा मुश्किल भरा रहने वाला है, जिसे लेकर ज्योतिषाचार्य ने कुछ उपाय बताए हैं जिनके उपयोग से सभी तरह के कष्ट मिटाए जा सकते हैं.
मीन राशि वालों को काफी संभलकर रहने की जरूरत
वहीं, इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी ने बताया कि हनुमान जयंती के बाद मंगल ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश कर दिया था. इसके साथ ही शनि व सूर्य ग्रह भी मीन राशि में इस समय अपनी भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 11 मई को बुध ग्रह भी मीन राशि में प्रवेश कर देंगे, जिसके कारण मीन राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि शनि और मंगल ग्रह की बिल्कुल भी आपस में नहीं बनती है और इसके साथ ही मंगल और सूर्य ग्रह भी आपस में सही नहीं माने जाते हैं.
वाद-विवाद के साथ ही क्रोध के कारण आर्थिक हानि
उन्होंने कहा कि संसार में जिस हिसाब से गृह युद्ध चल रहा है और बीते दिनों हुई बेमौसमी बारिश ने भी बहुत बुरा संकेत दिया है, ऐसे में मीन राशि वाले लोग किसी बड़े स्कैम से बचकर रहें और वाद-विवाद के साथ ही क्रोध के कारण आर्थिक हानि भी देखने को मिल सकती है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सिंह राशि वाले लोगों पर शनि का इस समय ढैय्या चल रहा है और उन्हें भी वाद-विवाद से बचते हुए अपने कैश को सुरक्षित रखना चाहिए.
मीन राशि और सिंह राशि वाले लोगों के लिए उपाय
उन्होंने बताया कि मीन राशि और सिंह राशि वाले लोगों को उपाय के तौर पर रोजाना सुबह जल्दी उठना है और साथ ही सुबह सैर करते समय पक्षियों, गौ माता तथा कुत्तों को खाना देकर उनकी सेवा करनी है. इसके साथ ही माता-पिता व गरीब लोगों की सेवा भी करनी चाहिए और रोजाना शाम के समय श्री हनुमान मंदिर जाकर वहां पर चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए. साथ ही लाल मसूर दाल और दो गुड़ की डली चढ़ाकर आनी चाहिए. उन्होंने बताया कि इस उपाय से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और जीवन में आने वाले सभी कष्टों से रक्षा करेंगे.
मेष राशि वाले भी रहें सावधान
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सिंह राशि वाले किसी गरीब व्यक्ति को नमकीन वस्तु खाने के लिए दे सकते हैं, जिससे भगवान शनि उनकी राशि में संतुलित रहेंगे और सिंह राशि वाले लोगों को कष्टों से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मेष राशि वाले लोगों को 11 मई तक संभलकर रहने की जरूरत है और वे भी भगवान हनुमान की आराधना करके अपने जीवन में आने वाले कष्टों से बच सकते हैं.
वहीं, ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल ने कुछ और बातें भी बताई हैं, जो इस प्रकार हैं
वृश्चिक राशि: सूर्य का छठे भाव में उच्च का होना वृश्चिक राशि के लिए एक ‘कवच’ की तरह काम करेगा और बाहरी दुश्मन/शत्रु चाहकर भी आपका बाल तक बांका नहीं कर पाएंगे. अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है या किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं, तो इस समय फैसला आपके पक्ष में होने की पूरी उम्मीद है. इस अवधि में सरकारी नौकरी वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होने की संभावना है. आपको सलाह है कि इस समय सेहत पर ध्यान दें और पेट व आंखों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें.
सिंह राशि: सिंह राशि चूंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, आपका भाग्य अब चमकने वाला है और लोग आपकी किसी भी सलाह को पत्थर की लकीर की तरह मानेंगे. इसलिए यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. इस अवधि में किसी धार्मिक तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है. आप प्रतिदिन रात्रि के समय तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह पिएं, इससे शारीरिक ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी.
मीन राशि: सूर्य आपके धन भाव यानी दूसरे भाव में हैं, अतः पैसा तो बहुत आएगा, बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा, लेकिन अपनी जुबान पर लगाम लगाना जरूरी होगा, क्योंकि इसी कारणवश आपको घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय लहजे को नरम रखना होगा. आपके अटके हुए सरकारी लोन इस अवधि में पास हो सकते हैं और इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत लकी साबित होगा और उनकी मेहनत का मीठा फल भी जरूर मिलेगा.


