अधिकमास में राहु के नक्षत्र आर्द्रा में शुक्र का गोचर, 28 मई तक संभलकर रहें धनु समेत ये 4

अधिकमास में राहु के नक्षत्र आर्द्रा में शुक्र का गोचर, 28 मई तक संभलकर रहें धनु समेत ये 4

होमराशि

शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में गोचर, 28 मई तक सावधान रहें धनु समेत ये 4 राशि वाले

Last Updated:

Shukra Nakshatra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 20 मई को राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश करने वाले हैं, जो 4 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकते हैं. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इन राशियों के जातकों को इस अवधि में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. माना जा रहा है कि इस दौरान मानसिक तनाव, आर्थिक उलझन और रिश्तों में खटास जैसी स्थितियां बन सकती हैं. आइए जानते हैं शुक्र के नक्षत्र गोचर से किन किन राशियों को लाभ होगा…

Zoom

Venus Transit in Ardra Nakshatra: शुक्र ग्रह 20 मई दिन बुधवार को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. अधिकमास के दौरान शुक्र ग्रह का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस नक्षत्र में शुक्र 28 मई दिन गुरुवार तक रहेंगे, इसके बाद वह पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. वैदिक ज्योतिष में आर्द्रा को 27 नक्षत्रों में छठा नक्षत्र माना गया है, जिसका स्वामी ग्रह राहु है और अधिष्ठाता देवता भगवान रुद्र हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह सुख, वैभव, प्रेम, कला और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है. वहीं आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु हैं, जिसे उथल-पुथल और भ्रम पैदा करने वाला ग्रह माना जाता है. ऐसे में शुक्र और आर्द्रा नक्षत्र का यह संयोग धनु समेत 4 राशियों के जीवन में अस्थिरता बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं शुक्र का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर किन किन राशियों के लिए परेशानी ला सकता है.

शुक्र के नक्षत्र गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
शुक्र के नक्षत्र गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होगी. अनावश्यक विवाद और गुस्से से बचने की सलाह दी गई है अन्यथा इसका प्रभाव आपके करियर पर पड़ सकता है. वहीं बिजनेस कर रहे लोगों को इस अवधि में निवेश सोच-समझकर करने की आवश्यकता है. पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा और बातचीत करते समय वाणी का ध्यान रखें.

शुक्र के नक्षत्र गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
शुक्र के नक्षत्र गोचर से कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. इस अवधि में आपके अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मासिक बजट बिगड़ने की आशंका बन रही है. कर्क राशि वालों का इस अवधि में किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है. गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है. साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

शुक्र के नक्षत्र गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
शुक्र के नक्षत्र गोचर से वृश्चिक राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. इस अवधि में वृश्चिक राशि वालों को कामकाज में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. लव रिलेशन में गलतफहमियां पैदा होने की आशंका बन रही हैं इसलिए बातचीत से मामले को सुलझाने का प्रयास करें. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए, धन संबंधी मामलों में भरोसेमंद लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा और निवेश करते समय विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.

शुक्र के नक्षत्र गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
शुक्र के नक्षत्र गोचर से धनु राशि वालों को करियर और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता होगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और साथ काम करने वालों के साथ अनबन होने की आशंका भी बन रही है. धनु राशि वालों के इस अवधि में पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखने की सलाह दी गई है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed