अधिकमास पूर्णिमा आज, स्नान-दान से मिलेगा पुण्य, देखें मुहूर्त, दिशाशूल

अधिकमास पूर्णिमा आज, स्नान-दान से मिलेगा पुण्य, देखें मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 May 2026: आज अधिकमास पूर्णिमा है. इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है, पाप मिटते हैं. स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पूर्णिमा तिथि, अनुराधा नक्षत्र, बव करण, शिव योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आज आप ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें. उसके बाद चावल, खीर, दूध, चीनी, सफेद वस्त्र, चांदी, मोती आदि का दान करें. इससे आपके कष्ट दूर होंगे. अधिकमास पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से भी लाभ होता है.

आज रविवार व्रत है. सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. तांबे के लोटे में जल भर लें. उसमें लाल चंदन, गुड़ और लाल रंग के फूल डाल दें. फिर सूर्य देव के मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें. इससे आपको सूर्य देव का शुभ प्रभाव मिलेगा. पूजा के समय रविवार व्रत कथा सुनें और सूर्य देव की आरती करें. पूरे दिन उपवास करें और शाम को मीठा भोजन करें. यदि कुंडली में सूर्य कमजोर है तो गेहूं, तांबे के बर्तन, केसर, नारंगी वस्त्र आदि का दान करें. इससे आपको लाभ होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 31 मई 2026

आज की तिथि- पूर्णिमा – 02:14 पी एम तक, फिर प्रतिपता
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 04:12 पी एम तक, उसके बाद ज्येष्ठा
आज का करण- बव – 02:14 पी एम तक, बालव – 03:25 ए एम, जून 01 तक, फिर कौलव
आज का योग- शिव – 05:25 ए एम तक, उसके बाद सिद्ध
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:14 पी एम
चन्द्रोदय- 07:36 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:13 पी एम से 07:33 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, 01 जून

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:08 ए एम से 08:51 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:51 ए एम से 10:35 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:35 ए एम से 12:19 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:03 पी एम से 03:46 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:14 पी एम से 08:30 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:30 पी एम से 09:46 पी एम
चर-सामान्य: 09:46 पी एम से 11:03 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:35 ए एम से 02:51 ए एम, जून 01
शुभ-उत्तम: 04:07 ए एम से 05:24 ए एम, जून 01

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 12:19 पी एम से 02:03 पी एम
गुलिक काल- 03:46 पी एम से 05:30 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:23 पी एम से 06:19 पी एम
राहुकाल- 05:30 पी एम से 07:14 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 02:14 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed