बिल्ली का रास्ता काटना सिर्फ एक अफवाह है? जानें क्या कहती हैं मान्यताएं और विज्ञान
Last Updated:
Astro Tips: गोड्डा के पंडित सतीश झा ने बताया कि बिल्ली के रास्ता काटने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, यह केवल अंधविश्वास है. उन्होंने लोगों से तार्किक सोच अपनाने और अंधविश्वासों से बचने की अपील की.
इस और बिल्ली जाए तो थोड़ी देर रुके
गोड्डा के प्रसिद्ध पंडित सतीश झा ने इस विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा कि हिन्दू आस्था के अनुसार यदि यात्रा करते समय बिल्ली बाईं ओर से दाईं ओर आती है, तो व्यक्ति को थोड़ी देर रुक जाना चाहिए या फिर किसी अन्य के पहले गुजरने की प्रतीक्षा करनी चाहिए. उनके अनुसार, बाकी किसी भी दिशा से बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता.
हालांकि पंडित झा ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मान्यता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. यह परंपराएं प्राचीन समय में तब विकसित हुईं, जब लोग घटनाओं की व्याख्या के लिए वैज्ञानिक सोच के बजाय धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं पर भरोसा करते थे. बिल्ली एक साधारण जानवर है और किसी भी प्राकृतिक बदलाव या खतरे की आहट उन्हें पहले महसूस हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह आने वाली किसी अनहोनी का संकेत देती है.
इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऐसा कोई प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि बिल्ली के रास्ता काटने से किसी व्यक्ति के जीवन में विपत्ति आ सकती है. यह केवल एक अंधविश्वास है, जो वर्षों से समाज में जड़ जमा चुका है.
पंडित झा ने चेताया कि ऐसे अंधविश्वास लोगों में अनावश्यक डर और भ्रम पैदा करते हैं. इन पर विश्वास करने से व्यक्ति की तार्किक सोच कमजोर होती है. वह जीवन में निर्णय लेने के लिए भी तर्क के बजाय मान्यताओं पर निर्भर होने लगता है. इसके अलावा, यह निर्दोष पशुओं के प्रति नकारात्मक धारणा को भी बढ़ावा देता है, जिससे लोग उन्हें बेवजह अशुभ मानने लगते हैं.
लोगों से की ये अपील
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन मिथकों से बाहर निकलें और बच्चों को भी तार्किक एवं वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करें. समाज में जागरूकता लाकर ही अंधविश्वासों की जड़ें कमजोर की जा सकती हैं. बिल्ली के रास्ता काटने जैसी मान्यताएं हमारी संस्कृति का हिस्सा जरूर रही हैं, लेकिन बदलते समय में इनके पीछे की सच्चाई को समझना और तर्कपूर्ण दृष्टिकोण अपनाना ही समझदारी है.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


