Krishna Janmashtami 2025: पंचांग के अनुसार, इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025 दिन शनिवार को मनाया जाएगा. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रात 12 बजे ठाकुरजी का जन्म होगा उसके बाद मंगला आरती की जाती है. यह आरती साल में सिर्फ एक बार जन्माष्टमी के मौके पर की जाती है. यह जानकारी मथुरा के पंडितजी मोहन स्वरूप ने दी है. उनका कहना है कृष्ण जन्माष्टमी पर लोग खुद का उद्धार करने के लिए कई उपाय करते हैं. लेकिन, मोरपंख का उपाय अधिक कारगर हो सकता है. इसके लिए आपको घर में कुछ जगह मोर पंख रखना होगा. अब सवाल है कि आखिर मोर पंख इतना शुभ कैसे? जन्माष्टमी पर घर में किन जगहों पर रखें मोर पंख? जन्माष्टमी पर घर में मोर पंख रखने से लाभ क्या होंगे? आइए जानते हैं इस बारे में-
मोर पंख इतना शुभ कैसे?
पंडितजी के मुताबिक, मोर पंख को श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण को मोर और मोर पंख बहुत ही प्रिय हैं. वास्तुशास्त्र के अनुसार भी मोर पंख को घर में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है. मोर पंख को घर में रखने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
घर में कहां रखें मोर पंख
माना जाता है कि यह नकारात्मकता को दूर करके मानसिक शांति देता है. इसे लिविंग रूम या पूजा स्थान पर रखने से घर में खुशहाली और सुकून का माहौल बनता है. इसलिए मोर पंख को तिजोरी, नकदी रखने की जगह या उत्तर दिशा में रखना चाहिए. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने और व्यापार-रोजगार में प्रगति मिलने की संभावना बढ़ती है.
घर में मोर पंख कहां रखने के क्या लाभ
मुख्य दरवाजे पर रखें: चावमोर पंख को बुरी नजर से बचाने का प्रतीक माना जाता है. इसे घर के मुख्य दरवाजे के पास या बच्चों के कमरे में रखने से नकारात्मक प्रभाव और ईर्ष्या दूर रहती है. यह परिवार को सुरक्षित रखने में मदद करता है.
बेड रूम में रखें: मोर पंख को घर में रखने से वातावरण शुद्ध और ऊर्जा से भरपूर रहता है. इसकी सकारात्मक तरंगें मानसिक तनाव कम करती हैं और मन को शांत रखती हैं, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है. खासकर सोने के कमरे में रखने से नींद भी अच्छी आती है.
ड्रॉइन रूम में रखें: मोर पंख प्रेम, विश्वास और सामंजस्य का प्रतीक है. इसे ड्रॉइंग रूम में रखने से पति-पत्नी और परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मजबूत होते हैं. यह घर में आपसी सहयोग और प्रेम बनाए रखने में मदद करता है.
स्टडी रूम में रखें: मोर पंख को पढ़ाई करने वाली जगह पर रखने से बच्चों में एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है. इसकी ऊर्जा मन को स्थिर करती है और ध्यान भटकने से रोकती है. छात्र-छात्राओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी माना जाता है.
पूजा घर में रखें: मोर पंख भगवान कृष्ण का प्रिय है, इसलिए इसे घर में रखने से उनकी कृपा बनी रहती है. इसे पूजा घर में श्रीकृष्ण की मूर्ति या फोटो के पास रखें. इससे जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है.