कब है इस साल की अंतिम शिवरात्रि? बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शिव पूजा मुहूर्त, भद्रा और मंत्र

कब है इस साल की अंतिम शिवरात्रि? बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शिव पूजा मुहूर्त, भद्रा और मंत्र

मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाते हैं. इस साल की अंतिम शिवरात्रि पौष शिवरात्रि है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिसमें शिवरा​त्रि की निशिता पूजा की जाएगी. पौष शिवरात्रि पर शिव पूजा के लिए आपको 55 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा. हालांकि यह निशिता मुहूर्त का समय है, जबकि आप दिन में कभी भी शिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं. शिव पूजा के लिए सबसे सरल और प्रभावी मंत्र है- ओम नम: शिवाय. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि साल की अंतिम शिवरात्रि या पौष शिवरात्रि कब है? पौष शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त क्या है? कौन-कौन से योग बनेंगे?

पौष मासिक शिवरात्रि 2024 तारीख
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 दिसंबर रविवार को तड़के 3 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि की समाप्ति 30 दिसंबर सोमवार को तड़के 4 बजकर 1 मिनट पर होगी. ऐसे में पौष मासिक शिवरात्रि या इस साल की अंतिम शिवरात्रि 29 दिसंबर को है.

ये भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितर और माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, जानें मुहूर्त

पौष मासिक शिवरात्रि 2024 मुहूर्त
29 दिसंबर को पौष मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त यानी निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 56 मिनट से देर रात 12 बजकर 51 मिनट तक है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:24 ए एम से 06:18 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक है.

सर्वार्थ सिद्धि योग में है पौष मासिक शिवरात्रि 2024
पौष मासिक शिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रात में 11 बजकर 22 मिनट से बन रहा है, जो अगले दिन 30 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक है. शिवरात्रि को प्रात:काल में गंड योग बनेगा, जो रात 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, उसके बाद वृद्धि योग बनेगा. मासिक शिवरात्रि के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 11 बजकर 22 मिनट तक है, उसके बाद से मूल नक्षत्र होगा.

ये भी पढ़ें: शुक्र का कुंभ में होगा प्रवेश, नए साल में 4 राशिवाले बटोरेंगे पैसा-शोहरत, जानें शुभ प्रभाव

पौष मासिक शिवरात्रि 2024 भद्रा काल
पौष मासिक शिवरात्रि के दिन भद्रा भी है. भद्रा का प्रारंभ सुबह 7 बजकर 13 मिनट से होगा, जो दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. हालांकि इस भद्रा का वास स्वर्ग में है, इस वजह से इसका कोई दुष्प्रभाव मृत्यु लोक यानी धरती पर नहीं होगा.

मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं और शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से दुख दूर होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है. शिव कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. इस दिन आप रुद्राभिषेक करा सकते हैं.

Tags: Dharma Aastha, Lord Shiva, Religion

Source link

Previous post

Scorpio Horoscope : पैसों की वजह से नहीं रुकेगा कोई भी काम, सीनियर्स से मिलेगी सराहना, पार्टनर दे सकता है गिफ्ट

Next post

कड़ी मेहनत के बाद भी हो गए हैं कर्जदार? मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये 4 वास्तु उपाय! टेंशन फ्री बीतेगा नया साल

You May Have Missed