Who Is Sonam Pandit : महाशिवरात्रि से पहले छाया ‘सोनम पंडित का खुमार' जबरदस्त ट्रेंड कर रहा शिवरात्रि का वीडियो, आखिर कौन हैं ये डिजिटल सनसनी?

Who Is Sonam Pandit : महाशिवरात्रि से पहले छाया ‘सोनम पंडित का खुमार' जबरदस्त ट्रेंड कर रहा शिवरात्रि का वीडियो, आखिर कौन हैं ये डिजिटल सनसनी?

Who Is Sonam Pandit : महाशिवरात्रि आने में अभी एक-दो दिन ही बाकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर भक्ति का माहौल अभी से बन चुका है. स्क्रॉल करते-करते अगर आपकी फीड में एक ऐसी वीडियो आई हो जिसमें एक युवती रुद्राक्ष की माला पहने, जूड़ा बांधे, बेलपत्र और मदार के फूलों के बीच “हर हर महादेव” की धुन पर डूबी नजर आती हो तो संभव है आप भी सोनम पंडित का वायरल वीडियो देख चुके हों. एक्ट्रेस और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सोनम पंडित का यह वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सऐप तक तेजी से शेयर हो रहा है. महाशिवरात्रि से ठीक पहले पोस्ट की गई इस रील ने लगभग 20 लाख व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि वीडियो वायरल क्यों हुआ, बल्कि यह भी कि आखिर सोनम पंडित कौन हैं और उनके इस वीडियो में ऐसा क्या खास है जिसने लाखों लोगों को रोककर देखने पर मजबूर कर दिया?

कौन हैं सोनम पंडित?
2 अक्टूबर को रांची में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ीं सोनम ने 2017 में मुंबई का रुख किया. अभिनय के सपनों को सच करने के लिए वे मायानगरी पहुंचीं और छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की. वे टीवी शो मेरे साईं और सावधान इंडिया में नजर आ चुकी हैं. हालांकि उन्हें असली पहचान सोशल मीडिया ने दी.

सोनम सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने अपना ब्रांड ‘सोनाज मेकओवर’ शुरू किया और धीरे-धीरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

डिजिटल सफर की शुरुआत
साल 2019 में उन्होंने टिकटॉक से डिजिटल करियर शुरू किया. जब भारत में टिकटॉक बैन हुआ तो कई क्रिएटर्स की तरह उनका सफर भी रुक सकता था, लेकिन उन्होंने दिशा बदली, रफ्तार नहीं. इंस्टाग्राम रील्स, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो और फनी स्किट्स के जरिए वे लगातार सक्रिय रहीं. आज इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं. धीरे-धीरे वे इन्फ्लुएंसर कैटेगरी में अपनी जगह मजबूत कर रही हैं.

शिवरात्रि वीडियो में ऐसा क्या खास है?
सोशल मीडिया पर भगवान शिव से जुड़े हजारों वीडियो मिल जाएंगे. फिर भी सोनम का वीडियो अलग क्यों दिखा?

पहली बात प्रेजेंटेशन. इस वीडियो में मंदिर की भीड़ नहीं, बल्कि प्रकृति की शांति है. बेलपत्र, मदार के फूल, हल्की धूप और बैकग्राउंड में आध्यात्मिक संगीत. कैमरा एंगल और विजुअल्स इतने संतुलित हैं कि वीडियो किसी शॉर्ट फिल्म जैसा अनुभव देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

दूसरी बात लुक और डिटेलिंग. सोनम ने भगवान शिव की तरह जूड़ा बांधा, रुद्राक्ष की माला धारण की और ट्रेडिशनल परिधान पहना. मेकअप सूक्ष्म है, भड़कीला नहीं. यही सादगी दर्शकों को जोड़ती है.

तीसरी और सबसे अहम बात टाइमिंग. महाशिवरात्रि से तीन दिन पहले वीडियो पोस्ट किया गया. उस समय सोशल मीडिया पर पहले से ही शिव भक्ति से जुड़े पोस्ट ट्रेंड करने लगते हैं. ऐसे में यह वीडियो सीधे लोगों की भावनाओं से जुड़ गया.

युवाओं को क्यों भाया यह वीडियो?
आज का युवा भक्ति से दूर नहीं है, बस उसकी अभिव्यक्ति बदल गई है. मंदिर जाने के साथ-साथ वह इंस्टाग्राम पर भी अपनी आस्था शेयर करता है. सोनम ने परंपरा को मॉडर्न विजुअल स्टोरीटेलिंग के साथ जोड़ा. यही मिश्रण युवाओं को पसंद आया. वीडियो में आध्यात्मिकता है, लेकिन वह उपदेशात्मक नहीं लगती. उसमें आर्ट है, लेकिन बनावटीपन नहीं.

डिजिटल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ट्रेंड्स की समझ होना जरूरी है. शिवरात्रि, आध्यात्मिक संगीत और सौंदर्यपूर्ण विजुअल इन तीनों का संगम एल्गोरिद्म को भी पसंद आता है और दर्शकों को भी.

सोशल मीडिया से ग्लोबल पहुंच तक
शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई. फिर वीडियो फेसबुक पर शेयर हुआ. इसके बाद व्हाट्सऐप ग्रुप्स में फॉरवर्ड होने लगा. देखते ही देखते यह एक ग्लोबल इंटरनेट सेंसेशन बन गया. कई फैन पेज और इंफ्लुएंसर अकाउंट्स ने भी इसे रीपोस्ट किया, जिससे इसकी पहुंच और बढ़ी. यह वही दौर है जहां एक अच्छी रील सीमाओं से परे जाकर पहचान दिला सकती है.

View this post on Instagram



Source link

Previous post

What Is Rudraksha: रुद्राक्ष क्या है? कैसे हुई इसकी उत्पत्ति, धारण करने से पहले जानें असली और नकली रुद्राक्ष परखने का सरल तरीका

Next post

साल में एक बार विजया एकादशी पर खुलते हैं पुरी के इस शिव मंदिर के कपाट, 1 लाख शिवलिंग के दर्शन करने का पुण्य

You May Have Missed