Weekly Lucky Tarot Horoscope: शुक्र गोचर से इस सप्ताह मीन समेत 5 राशियों के बढ़ेंगे कमाई क
Last Updated:
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 23 to 29 March 2026: मार्च के इस सप्ताह मंगल ग्रह कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं और शुक्र मेष राशि में गोचर करने वाले हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शानदार रहने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को हर सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और नौकरी पेशा जातकों को करियर से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आइए जानते हैं मार्च के इस सप्ताह 23 से 29 मार्च किन किन टैरो राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिलेगा…
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 23 to 29 March 2026: चैत्र नवरात्रि का यह सप्ताह 23 से 29 मार्च 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह मंगल ग्रह का कुंभ राशि में उदय होने वाले हैं, जहां पहले से ही छाया ग्रह राहु और बुध ग्रह विराजमान हैं, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. वहीं शुक्र ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. ग्रहों के गोचर और राजयोग के प्रभाव से 5 टैरो राशिफल वालों को मार्च के इस सप्ताह जीवन के कई क्षेत्र में फायदा होने वाला है. इन राशियों की करियर को लेकर चल रही चिंताएं दूर होंगी और परिवार के सदस्यों का कदम कदम पर सहयोग मिलेगा. आइए जानते हैं मार्च के इस सप्ताह 23 से 29 मार्च किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…
मेष (दी चैरियट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह मेष राशि वालों को कई सरप्राइज मिलने वाले हैं. मेष राशि वालों के परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो वह माता रानी की कृपा से दूर हो जाएगी और नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल भी बना रहेगा. मेष राशि वाले इस सप्ताह पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे और किसी प्रॉपर्टी में निवेश भी कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों का साथ संबंध अच्छे रहेंगे और किसी अच्छी कंपनी से प्रस्ताव भी मिल सकता है.
सिंह (जजमेन्ट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. इस सप्ताह आप ज्यादा से ज्यादा धन लाभ कमाने में सक्षम होंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद भी लेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ खुशियों भरे यादगार पल बिताते हुए नजर आएंगे और घरेलू कार्यों में काफी फिट और एक्टिव नजर आएंगे. माता-पिता और बच्चों की सेहत में सुधार आने से मन प्रसन्न होगा और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं टेशन भी दूर होती जाएंगी.
तुला (जजमेन्ट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह तुला राशि वाले शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य नजर आएंगे और हर कार्य में काफी एक्टिव रहेंगे. अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं तो इस सप्ताह आपको अच्छा लाभ मिलेगा और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में कई दोस्त बनेंगे, जिससे कामकाज करने में मन लगेगा और टारगेट भी पूरे होंगे. आपके खर्चे कम होते जाएंगे और परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका भी मिलेगा. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो वह इस सप्ताह वापस आ सकता है.
मकर (टेन ऑफ वैंड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह मकर राशि वालों को किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिल सकता है. व्यापार करने वालों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे आपका मुनाफा बढ़ेगा. वहीं नौकरी पेशा वाले लोग अपने कामकाज से सभी को प्रभावित करेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन इस प्रतिष्ठा को बनाए रखना ज्यादा जरूरी होगा. जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा और आप काफी खुश भी नजर आएंगे.
मीन (नाइन ऑफ़ स्वॉर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह मीन राशि वालों को कई विवादों से मुक्ति मिलने की संभावना है और आपकी सेहत भी अच्छी रहने वाली है. इस राशि के सिंगल जातकों की मार्च के इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे दोबारा मिलने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं. नौकरी पेशा जातकों को कामकाज से राहत मिलेगी और अधिकारियों के साथ मिलकर नए आइडिया पर काम करना पसंद भी करेंगे.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


