Weekly Lucky Tarot Horoscope : गुरु, बुध और मंगल के गोचर से इस सप्ताह मिथुन समेत 5 राशियों के करियर में आएंगे जबरदस्त बदलाव, जीवन के हर क्षेत्र में होगा लाभ

Weekly Lucky Tarot Horoscope : गुरु, बुध और मंगल के गोचर से इस सप्ताह मिथुन समेत 5 राशियों के करियर में आएंगे जबरदस्त बदलाव, जीवन के हर क्षेत्र में होगा लाभ

Weekly Lucky Tarot Horoscope 1 to 7 December : दिसंबर का पहला सप्ताह और 1 से 7 दिसंबर 5 टैरो राशिफल वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में गुरु वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर करेंगे तो बुध भी वक्री अवस्था में ही वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जहां सूर्य और शुक्र ग्रह के साथ युति बनने वाली है. गुरु और बुध ग्रह के बाद मंगल ग्रह भी धनु राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों के राशि परिवर्तन से इस सप्ताह लक्ष्मी नारायण राजयोग, त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य राजयोग समेत कई कल्याणकारी योग बन रहे हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह में रोजगार, सेहत, धन समेत जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा और कई अटके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे. आइए जानते हैं दिसंबर का पहला सप्ताह किन किन टैरो राशिफल वालों के लिए अच्छा रहने वाला है…

वृषभ (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं. अगर आप बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी स्थिति में बदलाव आएगा और आपके द्वारा बनाई गई प्लानिंग से आर्थिक लाभ होगा. आपकी लगन और दृढ़ता आपकी अपेक्षा से अधिक परिणाम दे सकती है. आप अपने काम के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, परिस्थितियां बेहतर होती जाएंगी. आर्थिक लाभ और विवादास्पद मामलों में विजय मिलने की संभावना है.

मिथुन (दी वर्ल्ड) का टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह शुभ रहने वाला है. मिथुन राशि वाले अगर इस सप्ताह जीवन के हर पहलू में संतुलन बनाए रखते हैं, तो आप सभी प्रयासों में विजय, प्रसिद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं. एक कार्य पूरा करने के बाद, नई परियोजनाएं शुरू करने की प्रबल संभावना है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी टारगेट पूरे होंगे. नई मित्रताएं, रिश्ते और नए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की इच्छा सफलता का कारण बन सकती है. अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा.

सिंह (सेवन ऑफ वैंड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह शानदार रहने वाला है. इस सप्ताह सिंह राशि वालों की मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और आपकी जो भी टेंशन चल रही थीं, वे शुभ योग के प्रभाव से खत्म होती जाएगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है, आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. बिजनेस में आपके अच्छी तरक्की होगी और आपके द्वारा बनाई गईं योजनाएं धीरे धीरे सफल होती जाएंगी. दिसंबर के पहले सप्ताह में आपको मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है और माता-पिता की सेहत अच्छी रहने से आप राहत की सांस भी लेंगे.

वृश्चिक (पेज ऑफ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह लाभकारी रहने वाला है. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह अटके धन की प्राप्ति हो सकती है और घर पर कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम होने के योग भी बन रहे हैं. इस राशि के सिंगल जातकों की इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है या फिर आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता घर आ सकता है. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो दिसंबर के पहले सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों की इच्छा पूरी हो सकती है. बच्चों की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. वृश्चिक राशि वालों को शुभ योग के प्रभाव से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे.

कुंभ (एट ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह फायदेमंद रहने वाला है. कुंभ राशि वाले इस सप्ताह किसी भी कार्य को धैर्य, संयम और शांत मन से पूरा करने का प्रयास करेंगे तो सफल होंगे. अगर आपको किसी कार्य में कठिनाई हो रही है, तो आप अपनी चिंता किसी अनुभवी व्यक्ति से साझा कर सकते हैं, जिससे आपके कार्य आसान हो जाएंगे और चिंता भी कम हो जाएगी. आप इस सप्ताह दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे समाज में आपका काफी सम्मान बढ़ेगा. अगर आप कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको इन मामलों से मुक्ति मिल सकती है. नौकरी व कारोबार में आपको अच्छा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Source link

Previous post

वास्‍तु शास्‍त्र : किसी भी परिस्थिति में दूसरों से नहीं लेनी चाहिए ये 6 चीजें, आपके घर को कर सकती हैं बर्बाद

Next post

सर्वार्थ सिद्धि योग में रविवार व्रत, जानें सूर्य देव की पूजा का महत्व, पूजा विधि और ज्योतिष उपाय

You May Have Missed