Weekly Horoscope 4 to 10 August 2025: रक्षाबंधन का यह सप्ताह कर्क, मकर समेत 6 राशियों के लिए फायदेमंद, धन आगमन के बनेंगे योग, बुध उदय से होगा लाभ

Weekly Horoscope 4 to 10 August 2025: रक्षाबंधन का यह सप्ताह कर्क, मकर समेत 6 राशियों के लिए फायदेमंद, धन आगमन के बनेंगे योग, बुध उदय से होगा लाभ

Weekly Horoscope 4 to 10 August 2025: अगस्त का पहला सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, दरअसल इस सप्ताह ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में उदय होंगे. साथ ही धनु राशि में चंद्रमा और गुरु के समसप्तमक भाव में होने से गजकेसरी योग भी बन रहा है, जिससे वृषभ, कर्क, कन्या समेत 6 राशियों को अच्छा फायदा मिलेगा और शुभ परिणाम की प्राप्ति भी होगी. वहीं मेष, सिंह समेत कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं रक्षा बंधन का यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह मेष राशि वालों को शुरुआत में धन खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है. इस सप्ताह पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा और कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है. रक्षा बंधन का यह सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और त्योहार के मौके पर कई रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा. कोई काम अटक जाने की वजह से क्रोध की मात्रा में वृद्धि संभव है, संयम बनाए रखें. धन लाभ को लेकर इस सप्ताह स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी. बरसात के मौसम में सेहत का ध्यान रखें, बुखार, सिर दर्द जैसी समस्या आपको दिक्कत दे सकती है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह वृषभ राशि वालों को धन संबंधी मामलों में कुछ अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. प्रेमी वर्ग के जातकों के लिए सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. इस सप्ताह आप अपने बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर सकते है. रक्षा बंधन का यह सप्ताह आपकी खुशियों में वृद्धि करेगा और पुराने रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा. छात्र वर्ग को यह हफ्ता कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है. इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. माताजी द्वारा आपको कोई लाभ प्राप्त हो सकता है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त का पहला सप्ताह मिथुन राशि वालों को धन का लाभ तो मिलेगा लेकिन आपके खर्चों में वृद्धि बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना हुआ है, इस सप्ताह आपको कुछ नए कार्य प्राप्त हो सकते है. सेहत का ध्यान रखें आपको निद्रा में कमी, बदन दर्द की शिकायत हो सकती है. कोई पुराना अटका हुआ काम इस सप्ताह पूर्ण हो सकता है. रक्षा बंधन के इस सप्ताह पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और किसी तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. यात्रा करते समय किसी सामान के खोने की आशंका बन रही है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह कर्क राशि वालों को नए व्यापारिक अनुबंध प्राप्त होने की संभावना रहेगी. यह सप्ताह आपको अच्छे फल देने वाला साबित हो सकता है. धन लाभ को लेकर इस सप्ताह आपको नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं. रक्षा बंधन के इस सप्ताह घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा और किसी रिश्तेदार से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. लव लाइफ के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना हुआ है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. संतान के साथ प्रेम भाव में वृद्धि होगी. सेहत के लिहाज से हफ्ता अच्छा बना हुआ रहेगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह सिंह राशि वालों को शुरुआती दिन में कुछ शारीरिक दिक्कत महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे, नौकरी पेशा जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. रक्षा बंधन के इस सप्ताह वैवाहिक जीवन अच्छा तथा सुखद बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा. संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं. इस सप्ताह आपको मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. धन लाभ के लिहाज से सप्ताह आपको अच्छे फल दे सकता है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह कन्या राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और माता पिता के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. इस सप्ताह बिजनस तथा नौकरी में आप अधिक परिश्रम करते नजर आएंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा उनके द्वारा आपको लाभ मिलने की संभावना रहेगी. सप्ताह का मध्य भाग आपको कुछ शारीरिक तथा मानसिक परेशानी दे सकता है. इस सप्ताह आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा. छात्रों के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा. रक्षा बंधन के मौके पर भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी.

तुला साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. साथ में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बना कर चलना आपके लिए हितकर रहेगा. इस सप्ताह सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. सप्ताह का मध्य भाग आपको कुछ राहत दे सकता है. धन से जुड़ी समस्याएं इस सप्ताह परेशान कर सकती हैं. इस सप्ताह ऐसे कार्यों से दूर रहें, जहां मान सम्मान की हानि होती हो. रक्षा बंधन का यह सप्ताह बिजनस की तरक्की के लिए कई मौके लेकर आएगा और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी पेशा जातकों के अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे और रक्षा बंधन के मौके पर लंबी छुट्टी भी मिल सकती है. इस सप्ताह धन का आवागमन सामान्य बना रहेगा और आपके कई कार्य पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. इस सप्ताह आपमें क्रोध तथा चिड़चिड़ाहट की मात्रा बढ़ सकती है. व्यापारिक लाभ मिलेगा, लेकिन साझेदारों के साथ सामंजस्य बना चलें. रक्षा बंधन के इस सप्ताह घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा.

धनु साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह धनु राशि वालों को शुरू के दिनों में कुछ शारीरिक कष्ट मिल सकते हैं. इस सप्ताह आप विरोधियों के ऊपर हावी बने रहेंगे तथा वह आपका कुछ भी अहित नहीं कर पाएंगे. कामकाज के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है. रक्षाबंधन की वजह से इस सप्ताह काफी धन खर्च हो सकता है और जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जा सकते हैं. संतान की सेहत का ध्यान रखें. अचानक धन का लाभ आपको खुश करेगा. पुराने अटके कार्य इस सप्ताह संपन्न हो सकते हैं.

मकर साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह मकर राशि वालों को पराक्रम के बल पर कार्यों में सफलता की प्राप्ति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपका प्रभाव बहुत अच्छा बना रहेगा और अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सप्ताह का मध्य भाग आपको कुछ परेशान कर सकता है. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. सिंगल जातकों के लिए इस सप्ताह अच्छा रिश्ता आ सकता है. धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है और किसी पुराने निवेश से अच्छा धन लाभ भी होगा. छात्रों को अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह कुंभ राशि वालों की सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है और किसी से अटका धन प्राप्त हो सकता है. इस सप्ताह पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है अतः व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें. जीवनसाथी से संबंध अच्छे बने रहेंगे तथा आपके जीवनसाथी को कोई लाभ प्राप्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. छात्रों को इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में रक्षाबंधन के मौके पर घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा और पुराने लोगों से मिलने का मौका मिलेगा.

मीन साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
अगस्त के पहले सप्ताह मीन राशि वालों को कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं. इस सप्ताह आपके पराक्रम तथा साहस में वृद्धि होगी. जीवनसाथी को इस सप्ताह कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं. बिजनस से जुड़े जातकों को इस सप्ताह अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी और बिजनस का विस्तार भी कर सकते हैं इस सप्ताह विदेश यात्रा का योग बन सकता है. धन संबंधी विषयों को लेकर आपकी चिंताएं इस सप्ताह कम हो सकती हैं और किसी रिश्तेदार से अच्छी सलाह मिल सकती है, जो भविष्य में काम देगी. सेहत का ध्यान रखें और बाहर के खान पान से बचें.

Source link

Previous post

Dvadash Jyotirlinga: अद्भुत है भोलेनाथ की महिमा, सावन में पढ़िए शिव के द्वादश 12 ज्योतिर्लिंग का महत्व और कथा

Next post

Sawan Ka Antim Somwar 2025: दुर्लभ योग में कल सावन का अंतिम सोमवार, जानें महत्व, पूजन विधि, जलाभिषेक मुहूर्त और इतने बेलपत्र करें अर्पित

You May Have Missed