Weekly Horoscope 11 to 17 August 2025: कृष्ण जन्माष्टमी का यह सप्ताह मेष, मिथुन समेत 7 राशियों के लिए लाभदायक, धन व सम्मान में होगी वृद्धि, सूर्य गोचर से होगा फायदा
मेष साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त
अगस्त के इस सप्ताह मेष राशि वालों को अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी हो सकती है और माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं. नौकरी वर्ग के लोगों को थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें. बिजनस में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है और योजनाएं लाभदायक होंगी. कुटुंब के लोगों के साथ सकारात्मक रुख रखे. सप्ताह के अंत में मन किसी बात को लेकर कष्ट तथा मन बेचैन रह सकता है. सेहत सामान्य बनी रहेगी और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा.
अगस्त के इस सप्ताह वृषभ राशि वाले परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे. सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है तथा विलासिता की सामग्री पर खर्च कर सकते हैं. सप्ताह के मध्य में भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यों में रुकावट तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है और शरीर में स्फूर्ति व साहस में कमी का अनुभव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी, धीरे धीरे सभी टारगेट पूरा कर लेंगे. छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त
अगस्त के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए कई प्रकार से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं. भाइयों से सहयोग तथा लाभ प्राप्त हो सकता है और आपसी सहयोग से कई घरेलू कार्य भी पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा तथा उनके द्वारा किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है. विद्यार्थी वर्ग को लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनकी इस सप्ताह करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. सप्ताह के अंतिम दिनों में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह है, अन्यथा व्यर्थ की तकलीफ हो सकती है.
अगस्त के इस सप्ताह कर्क राशि वालों के सुखों में वृद्धि होगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. मकान तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते है तथा भवन को सजाने के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते है. वैवाहिक जीवन तालमेल बना कर चलें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य में सिरदर्द तथा ब्लड प्रेशर की तकलीफ उभर सकती है. कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले से बेहतर होती नजर आएंगी. धन संबंधी मामलों में सतर्कता रखें और उधारी में माल देने से बचें. अपने कार्यों को समय पर पूरा करें और सही विधि से जान लें.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त
अगस्त के इस सप्ताह शुरुआती दिनों में सिंह राशि वाले सेहत तथा खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं. धन प्राप्ति के लिए कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी. धन लाभ के योग बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. भाई-बहनों के सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ वाद-विवाद से बचें. छात्रों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा, शिक्षकों और पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा.
अगस्त के इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घर में धार्मिक माहौल रहेगा और तैयारियों पर जोर रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है. समाज में मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां प्राप्त हो सकती हैं. धन लाभ की अपेक्षा खर्चे की अधिकता बनी रह सकती है. सेहत संबंधी मामलों में आपको कुछ तकलीफ मिल सकती है.
तुला साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त
अगस्त के इस सप्ताह तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव बढ़ सकता है लेकिन आप सभी तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे. किसी प्रकार की बहसबाजी में न पड़ें और विवादों से दूर रहें. माताजी का ध्यान रखे. व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह लाभप्रद रहने वाला रहेगा, बिजनस में अच्छी तरक्की होगी. संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य को लेकर सप्ताह उतार चढ़ाव वाला बना रहेगा. इस सप्ताह धन व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती है. आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और अटके धन की प्राप्ति होगी.
अगस्त के इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको लाभ दिला सकता है. वैवाहिक जीवन को लेकर समय अच्छा रहेगा, वहीं सिंगल जातकों के लिए इस सप्ताह अच्छा रिश्ता आ सकता है. कृष्ण जन्माष्टमी की वजह से घर में तैयारियों का माहौल रहेगा. सप्ताह के मध्य में कुछ उलझन हो सकती हैं, लेकिन आप अपने कौशल से सब पर विजय प्राप्त कर लेंगे. सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है और किसी अच्छी जगह आपको निवेश करने का मौका मिलेगा. धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी.
धनु साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त
अगस्त के इस सप्ताह धनु राशि वाले व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए लाभ के नए द्वार खुल सकते हैं. कृष्ण जन्माष्टमी की वजह से धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य के मामलों पर खर्च भी हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है. नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और सभी टारगेट आसानी से पूरा कर पाएंगे. ससुराल पक्ष के साथ अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह समाप्त हो जाएगा. सप्ताह के अंत में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है तथा अपनी वाणी पर संयम रखें. घरेलू मामलों में संयम से काम लें. सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
अगस्त के इस सप्ताह मकर राशि वालों का पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा. इस सप्ताह कार्यो को लेकर आप में नया जोश देखने को मिलेगा और सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. घरेलू कार्यों को पूरा करने में दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों का प्रमोशन तथा नयी जॉब की प्राप्ति के योग बन सकते है. जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. किसी बात को लेकर मानसिक उलझन बनी रह सकती है. सेहत का ध्यान रखे. संतान के साथ आपके मतभेद संभव है. छात्र वर्ग को कुछ दिक्कत मिल सकती है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त
अगस्त के इस सप्ताह कुंभ राशि वालों की प्रतिभाओं में वृद्धि हो सकती है. नौकरी तथा बिजनस करने वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छे समाचार मिल सकते है. संतान से सुख प्राप्त होगा तथा संतान प्राप्ति के योग बन सकते है. सप्ताह के अंत में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर घर में धूम रहेगी और धर्म कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा. यात्रा कर रहे हैं तो इस सप्ताह अपने सामान का ध्यान रखें अन्यथा किसी चीज के चोरी तथा गुम जाने के योग बन रहे हैं. पैर तथा कमर दर्द की समस्या हो सकती है. कुंभ राशि वाले इस सप्ताह किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहे.
मीन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त
मीन राशि वालों की अगस्त के इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समय पर सभी कार्यों को पूरा करेंगे. वैवाहिक जीवन खुशनुमा बनेगा और जीवनसाथी से लाभदायक सलाह भी मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी. बिजनस से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. बिजनस में धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन से संबंधित कार्य सभी पूरे होंगे. कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों पर जोर रहेगा और दान पुण्य के कार्यों पर धन खर्च भी करेंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा.


