Vrshchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए चेतावनी! आज प्रेम में मिल सकता है धोखा, जल से भी जानलेवा खतरा
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
21 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए जो समय है, वह मिश्रित फलों को देने वाला है. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को उदर संबंधित पीड़ा, रक्तजन दोष, चोट लगा, मानसिक ताप यह सब अशुभत्व कारक योग …और पढ़ें
वृश्चिक राशिफल
हाइलाइट्स
- वृश्चिक राशि के जातक स्त्री और जल से सावधान रहें.
- छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है.
- दुर्गा सप्तशती के चौथे और एकादश अध्याय का पाठ करें.
दरभंगा:- आज 21 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का दिन और क्या कहते हैं ज्योतिषीय गणना, इसके बारे में विस्तृत जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा देते हैं. उन्होंने लोकल 18 को बताया कि 21 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए जो समय है, वह मिश्रित फलों को देने वाला है. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को उदर संबंधित पीड़ा, रक्तजन दोष, चोट लगा, मानसिक ताप यह सब अशुभत्व कारक योग बन रहा है. इसके साथ धन की प्राप्ति और वह भी विद्या धन की प्राप्ति कारक जो योग है, वह प्रबल कारक योग बन रहा है.
स्त्री और जल से रहे सावधान
अतः छात्रों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ कारक है, लेकिन स्त्री के प्रेम में रहना, कामातुल होना, आभूषण आनंद दायक चीज इसका सेवन करना, अर्थात इत्र वगैरह जैसे सुगंधित वस्तुओं का सेवन, मिष्ठान वगैरा यह सब शुभ फलों का कारक भी है. लेकिन सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है, क्योंकि स्त्री और जल द्वारा आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर आघात कारक योग भी बन रहा है. अतः पूर्ण रूप से अनुकूलता प्राप्त करने हेतु दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ और एकादश अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठकर हो गया.
ये भी पढ़ें:- बिहार में यहां बनने वाला है देश का पहला स्मार्ट गांव, जमीन मापी का काम हुआ शुरू, मिलेंगी ये सुविधाएं
जातकों के ऊपर आघात कारक योग
गौरतलब है कि स्त्री और जल द्वारा आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर आघात कारक योग भी बन रहा है. कुल मिलाकर अच्छा समय है. हालांकि ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को करके वृश्चिक राशि के जातक अपने ऊपर चल रहे अशुभत्व कारक योग को समाप्त कर सकते हैं. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अच्छा समय तो कह सकते हैं. लेकिन इन तमाम परेशानियों से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य के बताए गए उपायों को आप अपना सकते हैं. इससे आपके जीवन में अनुकूल परिस्थिति आएगी.
Darbhanga,Bihar
February 21, 2025, 12:06 IST
वृश्चिक राशि वालों के लिए खतरे की घंटी! प्रेम, जल और आघात का बन रहा संयोग


