Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के लिए वार्निंग! दोस्तों और रिश्तेदारों से लेन-देन में रहें सतर्क, वाहन खरीदने से बचें

Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के लिए वार्निंग! दोस्तों और रिश्तेदारों से लेन-देन में रहें सतर्क, वाहन खरीदने से बचें

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 3 January: आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने मित्र और रिश्तेदारों से लेनदेन करते समय सतर्क रहना चाहिए. बड़ी सावधानीपूर्वक किसी के साथ रुपए का लेनदेन करें, क्योंकि यह कहीं ना कहीं आपको भारी पड़ सकता है. जानिए आज का राशिफल और बचाव के उपाय.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: 3 जनवरी 2026 आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलाफल कारक योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर धीरज कुमार झा के अनुसार, आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा के लिए अच्छा है, लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है.  जानिए आज का राशिफल और उपाय.

मित्र-रिश्तेदारों से लेनदेन में रहें सतर्क
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने मित्र और रिश्तेदारों से लेनदेन करते समय सतर्क रहना चाहिए. बड़ी सावधानीपूर्वक किसी के साथ रुपए का लेनदेन करें, क्योंकि यह कहीं ना कहीं आपको भारी पड़ सकता है. हो सके तो आज के दिन पैसे का लेनदेन ना करें.

वाहन खरीदने में बरतें सावधानी 
इसके अलावा, आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को वाहन खरीदने से बचना चाहिए. मंगल की दृष्टि भी अच्छी नहीं है, और शनि का प्रकोप आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों पर ज्यादा है. इसलिए, चोट और दुर्घटना होने की भी संभावना है.

करें ये उपाय, मिलेगा लाभ
इन अशुभत्व जन्य दोषों से बचाव के लिए, आज के दिन आप सुंदरकांड का पाठ संध्या समय में करें या फिर दिन में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इसके अलावा, नीलम धारण करना भी लाभदायक हो सकता है.

सावधानी और धैर्य रखें
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम में सावधानी और धैर्य रखना चाहिए. कोई विशेष कार्य आज के दिन ना करें. अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. इसलिए आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को अपना समय सावधानी पूर्वक व्यतीत करना चाहिए. साथ में अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को करें. जिससे आपका आज का दिन शुभ होगा.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक राशि के लिए वार्निंग! लेन-देन में रहें सतर्क, वाहन खरीदने से बचें

Source link

Previous post

Aaj Ka Mithun Rashifal : रिश्तों से लेकर करियर तक, मिथुन राशि के लिए खास रहने वाला है आज का दिन, जानें कैसा रहेगा आज मिथुन राशि वालों का दिन

Next post

मीन राशिफल 03 जनवरी 2026: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, करियर और लव लाइफ में मिलेगी खुशखबरी, कर लें ये छोटा सा उपाय

You May Have Missed