Vrishchik Lagna: वृश्चिक लग्न में जन्मे जातक होते हैं रहस्यमयी, इनका आकलन करने की न करें भूल, जानें इनकी खासियत
Last Updated:
Vrishchik Lagna: वृश्चिक लग्न में जन्मे जातक रहस्यमयी और ऊर्जावान होते हैं. इनके भीतर कठोरता और भावनाएं एक साथ मौजूद होती हैं. यह हर परिस्थिति के अनुरूप व्यवहार करने की समझ और क्षमता रखते हैं. इन्हें समझना और आ…और पढ़ें
वृश्चिक लग्न के जातक रहस्यमयी और ऊर्जावान होते हैं.
हाइलाइट्स
- वृश्चिक लग्न के जातक रहस्यमयी और ऊर्जावान होते हैं.
- चुनौतियों का सामना कर दृढ़ता से सफलता प्राप्त कर सकते हैं.
- नकारात्मकता से बचें और संयमित रहें.
Vrishchik Lagna: जब किसी जातक को वृश्चिक लग्न प्राप्त होता है तो यह दर्शाता है कि जब किसी प्राणी की मृत्यु मन में स्थित प्रबल इच्छाओं की पूर्ति हुए बिना ही हो जाए, तो वह फिर से जन्म अपनी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए लेता है. इस क्रम में जातक को वृश्चिक लग्न प्राप्त होता है. ऐसे जातक समाज के लिए पर्दे के पीछे से कार्य करने वाले एवं बैकअप एसेट के रूप में अपना दायित्व को निभाते हैं. ऐसे जातक के भीतर कठोरता एवं भावनाएं एक साथ मौजूद होती हैं, जो इन्हें हर परिस्थिति के अनुरूप व्यवहार करने की समझ और क्षमता देती है. ऐसे जातक गर्म पानी के कुंड के तरह होते हैं जो ऊपर से तो बहुत सहज दिखते हैं लेकिन अंदर ही अंदर ऊर्जा और अग्नि को छुपाए होते हैं इसलिए इनको समझाना और आकलन करना थोड़ा कठिन होता है.
यह लग्न व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कई महत्वपूर्ण संकेत देता है. वृश्चिक लग्न में जन्मे जातक अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन अपनी दृढ़ता और साहस के बल पर वे हर मुश्किल को पार कर जाते हैं. भोपाल स्थित ज्योतिष आचार्य रवि पाराशर ने वृश्चिक लग्न के जातकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Kids Room: बच्चों के कमरे में रंगों समेत इन चीजों का रखें ध्यान, फिर देखें पढ़ाई में खूब लगेगा मन
जीवन के शुरुआती वर्ष
वृश्चिक लग्न में जन्मे जातकों के जीवन के शुरुआती वर्षों में लगातार उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहता है. ऐसे जातकों को उसका प्रतिरोध करने के बजाय उसके हिसाब से ढलने की कोशिश करनी चाहिए, अन्यथा स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है.
विजय की मंशा
छोटी से छोटी प्रतिस्पर्धा हो या बड़े से बड़ा युद्ध, इनकी मंशा विजय प्राप्त कर शीर्ष पर राजा की तरह बने रहने की होती है. चाहे उसके लिए साम, दाम, दंड, भेद किसी भी स्थिति का प्रयोग करना पड़े. लेकिन समस्या यह है कि ऐसे जातक अपेक्षित एवं सशक्त मार्ग के बजाय शॉर्ट कट अपनाना पसंद करते हैं, जो इन्हें अपेक्षित सफलता से वंचित रखता है. इसलिए अंडर द टेबल या साइडवेज लेने की सोच को छोड़ना चाहिए, तभी अपेक्षित सफलता हासिल कर पाएंगे.
नकारात्मक प्रतिक्रिया
इनके अवचेतन मन में हमेशा एक डर या यूं कहें स्वत: नकारात्मक प्रतिक्रिया देने की प्रवृत्ति होती है. इसलिए किसी भी घटना पर इनकी पहली प्रतिक्रिया हमेशा नकारात्मक बिंदु को ही दर्शाती है. जैसे छोटी से छोटी परेशानी को भी बड़ी बीमारी मान भयभीत होने लगते हैं. इन्हें इससे बचना चाहिए, क्योंकि सामान्यतया इनकी आयु अच्छी होती है.
सम्मान का विषय
ऐसे लोग छोटी से छोटी प्रतिद्वंद्विता को भी सम्मान का विषय बना लेते हैं. इसके दो पहलू हैं. एक तो कि इनके सफलता की संभावना को जरूर बल मिलता है, लेकिन दूसरी यह कि यह मित्र से कहीं अधिक अपने आसपास शत्रु बना लेते हैं. इन्हें प्रतिक्रिया हमेशा संयम के साथ देना चाहिए.
धन संपत्ति
धन संपत्ति के स्रोत को हमेशा नीति आधारित रखें, अन्यथा भाग्य के साथ-साथ वंश का भी नाश होता है.
जीवनसाथी
जीवनसाथी के आने से इनके जीवन में भौतिक सुख और विकास आता है. चाहे वास्तविक रूप से हो या मानसिक रूप से. किसी भी प्रकार का निवेश जीवनसाथी से विचार विमर्श कर एवं संयुक्त रूप से करें. अपेक्षित लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Tula Lagna: तुला लग्न के जातक सोच समझकर करें निवेश, नहीं तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
वृश्चिक लग्न में जन्मे जातक कई चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन अपनी दृढ़ता और साहस के बल पर वे हर मुश्किल को पार कर जाते हैं. उन्हें अपने नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखना चाहिए और सही मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्त करनी चाहिए.
February 16, 2025, 12:32 IST
वृश्चिक लग्न में जन्मे जातक होते हैं बेहद रहस्यमयी, इनका आकलन कभी न करें


