Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज लेने होंगे बड़े फैसले, बिजनेस में बड़े फायदे का संयोग! ज्योतिष ने क्या बताया
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कुछ मायनों में अच्छा औऱ कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज इन राशि वाले लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 21 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रेवती नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन अलग-अलग चीजों के लिए कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कुछ मायनों में अच्छा और कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप आत्मविश्वास से भरें रहेंगे. आज आप अपने वाणी में मधुरता रखें. इससे आपके काम बनेंगे. हालांकि आज आप काम को लेकर थोड़े दबाव में भी रहेंगे.
बिजनेस में बड़े फैसले लेने का अहम दिन
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज का दिन उनके लिए बेहतरीन होगा. आज आप अपने बिजनेस से जुड़े बड़े और अहम फैसले ले सकते हैं. इससे आपको फायदा होगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप काम को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आपको बॉस की फटकार भी लग सकती है. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.
पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज मधुरता आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ परस्पर बातचीत बनाए रखें. इससे आपके रिश्ते उसके साथ बेहतर होंगे. आज आप जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात भी रख सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें, तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है.
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. वृषभ राशि के जातक आज के दिन सवा किलो चने के दाल का दान किसी जरूरतमंद को जरूर करें. इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


