Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के बैंक में आज खटाखट आएंगे पैसे! नौकरी में प्रमोशन का संयोग, जानें ज्योतिष की राय

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के बैंक में आज खटाखट आएंगे पैसे! नौकरी में प्रमोशन का संयोग, जानें ज्योतिष की राय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपके पास खटाखट पैसे आएंगे. आज आपके किसी पुराने दोस्त की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी बनेगा. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज भरणी नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपके पास खटाखट पैसे आएंगे. आज आपके किसी पुराने दोस्त की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी बनेगा. आज आप लड़ाई झगड़े से बचें.

नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपको आपका पुराना डूबा हुआ पैसा वापस मिलेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. आज आप कम मेहनत में अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सोने में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

पार्टनर को दें तोहफा

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनका दिन मिला जुला रहेगा. आज आप अपने पार्टनर को चॉकलेट, गुलाब जैसा छोटा तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे. आज आप अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें.

आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें दही का भोग लगाएं. इससे आप आर्थिक रूप से समृद्ध भी होंगे. ज्योतिष ने बताया कि इन उपायों से वृषभ राशि वालों के संकट दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज लव लाइफ में घुलेगी मिठास, पार्टनर से कह सकते हैं दिल की बात, जानें उपाय

Next post

Aaj Ka Meen Rashifal: व्यापार में होगा धन लाभ, दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल, जानें कैसा रहेगा मीन राशि वालों का दिन

You May Have Missed