Vrishabh Rashifal: आज प्रपोज से बनेगी बात, लव लाइफ भी रहेगा शानदार, जानें वृषभ राशि वालों का शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा

Vrishabh Rashifal: आज प्रपोज से बनेगी बात, लव लाइफ भी रहेगा शानदार, जानें वृषभ राशि वालों का शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आप प्रसन्न रहेंगे और आप पर माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसेगी. आज आपको अपने व्यस्त समय के बाद भी परिवार को समय देना होगा. आज आप चाहे तो नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 13 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मूल नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहें हैं. धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आप प्रसन्न रहेंगे और आप पर माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसेगी. आज आपको अपने व्यस्त समय के बाद भी परिवार को समय देना होगा. आज आप चाहे तो नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं.

बिजनेस में वृद्धि के योग

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके बिजनेस में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आपको अपने दोस्त की मदद से आपका बिजनेस डील भी फाइनल होगा. आज आप अपना पूरा फोकस काम पर रखें. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपको ऑफिस में बॉस का पूरा सपोर्ट भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न भी मिलेगा.

प्रपोज करने का बेहतर समय

वृषभ राशि के जातक आज जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात भी कर सकते हैं. बस आपको इसमें बहुत दबाव बनाने की जरूरत नहीं है. जो लोग पार्टनर हैं, आज उनका लव लाइफ खुशनुमा रहेगा. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने फैमिली को वक्त जरूर दें और बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Source link

Previous post

Aaj Ka Singh Rashifal 13 February 2026: आज मंगल और चंद्रमा का बुरा प्रभाव, संभलकर लें फैसले! जानें करियर, व्यापार, लव लाइफ का हाल

Next post

Aaj Ka Rashifal 13 February: कर्क जातक किसी नए प्रोजेक्ट पर करेंगे काम, मेष वाले लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे, ये 2 लोग दुर्घटना के होंगे शिकार, पढ़ें आज का राशिफल

You May Have Missed