Vrishabh Rashi: लव लाइफ में आज आ सकता है भूचाल! तुरंत करें हल्दी से जुड़ा ये उपाय 

Vrishabh Rashi: लव लाइफ में आज आ सकता है भूचाल! तुरंत करें हल्दी से जुड़ा ये उपाय 

Last Updated:

Vrishabh Rashi: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 6 मार्च का दिन वृषभ राशि के जातकों केलिए काफी उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है.आज आपको अपने अपने कार्यक्षेत्र से लेकर लव लाइफ तक थोड़ा सावधान रहने…और पढ़ें

X

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वाराणसी: वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 मार्च को फाल्गुल शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन रोहिणी नक्षत्र और विष्कम्भ योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 6 मार्च का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है. आज आपको अपने अपने कार्यक्षेत्र से लेकर लव लाइफ तक थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे हैं.

लव लाइफ में आएगी आफत
लव लाइफ की बात करें तो वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज भूचाल आ सकता है.आज आपके पार्टनर से आपका विवाद हो सकता है. इसलिए आपको अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.

ऑफिस में सहयोगियों से रहे सचेत

यदि आप नौकरी से जुड़े है तो आज के दिन आपको ऑफिस में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज आपको ऑफिस में अपने साथियों से भी बचकर रहना होगा. वरना आज आप मुश्किल में फंस सकतें हैं. आज आपको आपके मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा फिर आपको इस बारे में बिना सोचे समझे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करना होगा.

शेयर बाजार में न करे निवेश
वहीं बात आर्थिक स्थिति की करें तो आज वृषभ राशि वालो को आर्थिक क्षेत्र में बहुत फायदा नहीं होगा. आज आपको शेयर बाजार में पैसा निवेश से भी बचना चाहिए वरना इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है. आज आप अपने जानने वालों को पैसे भी उधार न दें. इसके साथ ही आज आपको अपने खर्चे पर भी कंट्रोल रखना होगा नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है.

हल्दी से जुड़ा करें ये उपाय 

आज आपका शुभ रंग पिला और शुभ अंक 5 है.आज के दिन आप खड़े हल्दी का दान करें इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होगी.

homeastro

Vrishabh Rashi: लव लाइफ में आज आ सकता है भूचाल! करें हल्दी से जुड़ा ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed